Petrol Diesel Price Today, 13 March 2022 अब घर पर ही किए होली सेलीब्रेट, कंपनियों ने जारी किए फ्यूल प्राइस

Petrol Diesel Price Today, 13 March 2022: इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil Price in International Market) में गिरावट का दौर थमने के बाद एक बार फिर रेट बढ़ने शुरू हो गए हैं।  ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत (Brent Crude Oil Price) 112.67 डॉलर प्रत‍ि बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई 109.33  डॉलर प्रत‍ि बैरल के पार पहुंच गए हैं।

Asianet News Hindi | / Updated: Mar 13 2022, 08:12 AM IST

Petrol Diesel Price Today, 13 March 2022 : रविवार, 13 मार्च 2022 को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ। यह लगातार 129 वां दिन है, जब पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसकी वजह से देश की मेट्रो सिटीज के अलावा कई शहरों में पेट्रोल के दाम (Petrol Price) चार महीने से नहीं बदले हैं। 
 ये भी पढ़ें- Ather Energy ने Bharat FIH के साथ बनाया ईवी प्रोडक्शन का प्लान, 10 लाख स्कूटर बनाएंगे

तेल के दामों में उतार- चढ़ाव जारी
वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के दाम (Crude Oil Price in International Market) में गिरावट थम गई है।  कच्चे तेल के दाम फिर बढ़ना शुरू हो गए हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत (Brent Crude Oil Price) 112.67 डॉलर प्रत‍ि बैरल और डब्‍ल्‍यूटीआई 109.33  डॉलर प्रत‍ि बैरल के पार पहुंच गए हैं। वहीं भारत में कच्‍चे तेल के दाम लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। आइए आपको भी बताते हैं आज देश के चारों महानगरों के अलावा दूसरे शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने हो गए हैं।

ये भी पढ़ें- Tesla ने ईवी कार के वसूली एक करोड़ से ज्यादा कीमत, ग्राहक को भेजी दी अधकचरा कार, देखें फिर

पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं
आईओसीएल से मिली जाानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी वहीं कीमत लागू हैं, जो कि एक दिन पहले शनिवार को लागू थी। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 95.41 रुपए प्रत‍ि लीटर पर हैं। वहीं दूसरी ओर कोलकाता, मुंबई और चेन्‍नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 104.67  रुपए, 109.98 रुपए और 101.40 रुपए प्रत‍ि लीटर हैं। आपको बता दें क‍ि बीते दिनों दिल्‍ली में वैट कम होने के कारण पेट्रोल की कीमत में 8.56 रुपए प्रत‍ि लीटर गिरावट देखने को मिली है।  ऑयल मार्केटिंग कंपनि‍यों ने बीते 4 नवंबर 2021 से पेट्रोल और डीजल की कीमत ने कोई बदलाव नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- EV charging की टेंशन दूर, ये कंपनी आपके शहर में शुरू करने जा रही स्टेशन, देखें डिटेल

डीजल के दाम भी स्‍थि‍र
डीजल की कीमत की बात करें तो लगातार 51वें दिन स्थिरता देखने को मिली है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम वही लागू रहेंगे जोकि बीते दिनों से देखने को मिल रहे हैं। आंकड़ों पर बात करें तो नई दिल्ली में डीजल के दाम 86.67 रुपए, कोलकाता में 89.79 रुपए, मुंबई में 94.14 रुपए और चेन्नई में 91.43 रुपए प्रति लीटर हैं। बता दें कि केंद्र सरकार ने दिवाली के ठीक पहले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद से राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें- Baleno की हमशक्ल होने के बावजूद Toyota Glanza है बेहद खास, किफायती कार में मिलेगा जबरदस्त इंजन, स्पेशल फीचर्स

महानगरों में पेट्रोल- डीजल का भाव

शहर               पेट्रोल       डीजल
मुंबई              109.98     94.14
भोपाल            107.23     90.87
पटना             105.92     91.09
कोलकाता      104.67     89.79
चेन्नई             101.40     91.43
बेंगलुरु           100.58    85.01
रांची              98.52      91.56
लखनऊ         95.28      86.80
दिल्ली            95.41      86.67
चंडीगढ़          94.23      80.09
नोएडा            95.51      87.01
पोर्ट ब्लेयर       82.96      77.13

ऐसे जाने अपने शहर में पेट्रोल की कीमत
पेट्रोल-डीजल के रेट रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जिससे आपको अपने शहर में पेट्रोल की कीमत की जानकारी मिलेगी।  

ये भी पढ़ें-   HINDUSTAN ZINC खदानों में करेगा इस दमदार इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल, लॉन्च होने के बाद से है सबकी फेवरेट

हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलते हैं।

Read more Articles on
Share this article
click me!