
बिजनेस डेस्क। पेट्रोल के दामों में आज 2 November 2021 को लगातार सातवें दिन बढ़ोतरी हुई है। राहत की बात ये है कि डीजल के दामों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज यानी 2 नवंबर को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में फिर से 35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। दिल्ली में पेट्रोल 110.04 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल 98.42 रुपए पर स्थिर है।
बीते महीने 24 बार पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़ने के बाद नवंबर महीने की शुरुआत में ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे, वहीं दूसरे दिन भी दामों में इजाफा हुआ है। बीते सात दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 2.45 रुपए महंगा हुआ है। पिछले सात दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 2.45 रुपए महंगा हुआ है। अक्टूबर महीने के पाचं दिन और नवंबर महीने के दो दिन मिलाकर बीते सात दिनों में पेट्रोल की कीमत में 2.45 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है। वहीं, डीजल में 2.10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। बीते महीने अक्टूबर में राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 7.70 और डीजल 8.20 रुपए महंगा हुआ था।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
श्रीगंगानगर 122.70 113.21
अनूपपुर 121.81 110.66
परभणी 118.99 108.00
भोपाल 117.45 108.39
मुंबई 115.85 106.62
दिल्ली 110.04 98.42
..तो 150 रुपए पहुंच सकती है पेट्रोल की कीमत
ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों की बात करें तो यह 85 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। आने वाले दिनों में इसके 90 से 100 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचने की संभावना है। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतें और बढ़ सकती हैं। एक्सपर्ट की मानें तो आने वाले कुछ महीनों में पेट्रोल के दाम 150 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच सकते हैं। बता दें कि पेट्रोल- डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय किए जाते हैं।
देश के अधिकतर राज्यों में 110 रुपए के पार पहुंचा पेट्रोल
देश के 33 राज्यों में पेट्रोल 110 रुपए प्रति लीटर के आसपास पहुंच गया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा है। वहीं उत्तर प्रदेश, दमन और दीव, छत्तीसगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, पुडुच्चेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, झारखंड, गोआ, असम, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, मेघालय, दादरा और नगर हवेली में पेट्रोल 110 रुपए के आसपास पहुंच गया है।
आज आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए देख सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट हर दिन ईधन तेल के रेट अपडेट करती है। इसके लिए आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज करना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग होता है, अपने शहर का कोड देखने के लिए आपको आईओसीएल की वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।
हर दिन सुबह 6 बजे तय होती हैं कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर हर दिनपे ट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के रेट बदलती हैं।
LPG कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 265 रुपये की भारी बढ़ोतरी
धनतेरस से पहले LPG कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 265 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई थी। इससे त्योहारों पर खरीदे जाने वाले पकवान निश्चित तौर पर महंगे हो जाएंगे। राहत की बात ये है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले LPG कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के लिए 1733 रुपये चुकाने होते थे। मुंबई में 1683 रुपये में मिलने वाला 19 किलो का सिलेंडर अब 1950 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में अब 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
ये भी पढ़ें-
ट्रेनों का टाइम टेबिल समेत आज से बदल गए कई नियम, नवंबर में निवेशकों के लिए होगा बड़ा मौका
Diwali 2021 : महंगाई का फूटा बम, LPG कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 264 रुपए महंगा, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े
Diwali 2021: हरियाणा में भी पटाखों पर लगा प्रतिबंध, दिवाली सहित इन पर्वों पर बिकेंगे सिर्फ ग्रीन पटाखे
Bitcoin के बाद इस Cryptocurrency ने बनाया नया रिकॉर्ड, अमिताभ बच्चन ने की NFT में
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News