Petrol-Diesel Price Today: दो दिन की शांति के बाद फिर आया उबाल, जानिए अपने शहर के दाम

Published : Oct 27, 2021, 12:54 PM ISTUpdated : Oct 27, 2021, 02:10 PM IST
Petrol-Diesel Price Today: दो दिन की शांति के बाद फिर आया उबाल, जानिए अपने शहर के दाम

सार

दो दिन की शांति के बाद एक बार फिर Petrol और Diesel के दामों में इजाफा देखा गया।  Petrol और  Diesel में प्रति लीटर 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में आपको ये जानना जरूरी होगा की आपके शहर में कितने बढ़े इनके दाम।

नई दिल्ली।  Petrol और Diesel के बढ़ते दामों ने लोगों को रोने पर मजबूर कर दिया है, वो इसलिए क्योंकि इसके रोजाना बढ़ते दाम लोगों को काफी परेशान कर रहे हैं। जैसे की आज दो दिन की शांति के बाद इनके दामों में इजाफा देखने को मिला है। सरकारी तेल कंपनियों ने 27 अक्टूबर 2021 यानि बुधवार को Petrol और Diesel की कीमत में प्रति लीटर 35-35 पैसे का इजाफा किया है। जिसके बाद दिल्ली में Petrol की कीमत 107.94 और Diesel की कीमत 96.67 रुपये दर्ज की गई है।

पेट्रोल की कीमत में 6.75 रूपये का हुआ इजाफा

सितंबर के महीने की 28 तारीख को जहां Petrol 20 पैसे महंगा हुआ था, वहीं Diesel में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखी गई थी। दरअसल, पिछले महीने के अतिंम दिनों में जो Petrol की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई थी। उसका असर अक्टूबर के महीने में पड़ता साफ नजर आ रहा है। यही वजह है कि, इसके कारण सभी पेट्रोलियम पदार्थ महंगे हो रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Today: लगातार दूसरे दिन फ्यूल की कीमतों पर मिली राहत, देखें पेट्रोल,डीजल CNG के रेट

Diesel के भी बढ़े दाम

Petrol और Diesel दोनों के दाम लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। कारोबारी लिहाज से देखें तो Petrol के मुकाबले Diesel बनाना महंगा पड़ता है। लेकिन भारतीय बाजार में Petrol के दाम सबसे ज्यादा हैं और Diesel के कम। लेकिन बीते कई दिनों में पेट्रोल के मुकाबले डीजल के दाम सबसे ज्यादा बढ़ते नजर आ रहे हैं। हाल ही में डीजल में 8.05 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

आइए जाने आपके शहर में पेट्रोल के दाम

शहरPetrolDiesel
दिल्ली 107.9496.68
मुंबई 113.76  104.71
चेन्नै 104.70     100.89
कोलकाता108.4199.75
भोपाल116.58  105.97
रांची102.17  101.96
बेंगलुरु111.66  102.57
पटना111.60    103.25
चंडीगढ़103.84  96.35
लखनऊ 104.84  97.09
नोएडा105.06  97.28

2014 के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल

सप्लाई की कमी और दुनिया के सबसे बड़े कस्टमर अमेरिका मे बढ़ती मांग के कारण मंगलाव को कच्चे तेल की कीमत में 2014 के बाद अब बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) 0.5 फीसदी तेजी के साथ 86.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) 1.1 फीसदी तेजी के साथ 84.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। लोग भले ही क्लीन फ्यूल (Clean Fuel) का उपयोग बढ़ाने की बात करें, लेकिन फॉसिल फ्यूल (Fossil Fuel) का उपयोग बढ़ता ही जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: पांचवे दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 18 महीने में 36 रुपए की बढ़ोतरी, एक लीटर पर केंद्र वसूलती है इतने रुपए

ऐसे जाने अपने शहर के दाम

पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बदल रहे हैं। ऐसे में अगर आपको रोजाना इसपर अपडेट बनाकर रखनी है तो आपको (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें