
Petrol Morning Filling Facts: आपने भी कभी न कभी अपने दोस्तों, पड़ोसियों या घर के बड़ों को ये कहते जरूर सुना होगा कि 'गाड़ी में पेट्रोल हमेशा सुबह-सुबह भरवाना चाहिए, इससे टैंक में ज्यादा तेल आता है।' उनका तर्क होता है कि सुबह के वक्त पेट्रोल ठंडा होता है, इसलिए उतने ही पैसे में आपको ज्यादा तेल मिल जाता है। लेकिन क्या इस बात में वाकई कोई दम है या ये सिर्फ एक गलतफहमी है? आइए इस 'ठंडे पेट्रोल' के पीछे का असली साइंस समझते हैं...
विज्ञान (Science) का एक बहुत ही सिंपल सा नियम है। कोई भी तरल चीज (Liquid) गर्म होने पर फैलती है और ठंडी होने पर सिकुड़ती है। पेट्रोल के साथ भी ठीक ऐसा ही होता है। दिन में जब तेज धूप और गर्मी होती है, तो पेट्रोल फैल जाता है यानी उसकी डेंसिटी (सघनता) कम हो जाती है। इसका सीधा मतलब ये निकाला जाता है कि दोपहर की गर्मी में खरीदे गए 1 लीटर पेट्रोल का वजन, सुबह की ठंडक में खरीदे गए 1 लीटर पेट्रोल से थोड़ा कम होगा। इसी लॉजिक के आधार पर लोग मानते हैं कि सुबह के वक्त मशीन आपको ज्यादा तेल देती है।
साइंस का ये वाला नियम सुनकर तो यही लगता है कि सुबह-सुबह पेट्रोल पंप भागना एकदम सही फैसला है। लेकिन यहां एक बड़ा पॉइंट मिस हो जाता है। वह है पेट्रोल पंप का अंडरग्राउंड टैंक। पेट्रोल पंप वाले अपना तेल बाहर किसी प्लास्टिक या लोहे की खुली टंकी में नहीं रखते हैं। पेट्रोल को स्टोर करने वाले विशाल टैंक जमीन के काफी नीचे गड़े होते हैं। जमीन के नीचे का तापमान (Temperature) चाहे सुबह के 7 बज रहे हों या दोपहर के 2 लगभग एक जैसा ही रहता है। बाहर की कड़ाके की धूप या भयंकर सर्दी का असर जमीन के नीचे वाले पेट्रोल पर न के बराबर पड़ता है। 'Consumer Reports' के 2025 के परीक्षण में भी अंडरग्राउंड टैंक (Underground Tank) में रखे फ्यूल के तापमान में दिन के अलग-अलग समय के बीच बहुत कम बदलाव पाया गया। यानी सिर्फ सुबह पेट्रोल भरवाने से बड़ा फायदा मिलने वाली बात सही नहीं है।
नहीं। अगर आप सुबह गाड़ी निकाल रहे हैं और उसी समय पेट्रोल की जरूरत है, तो सुबह भरवा सकते हैं। इसमें कोई नुकसान नहीं है। लेकिन सिर्फ इस सोच से कि 'सुबह का पेट्रोल ठंडा होगा, इसलिए ज्यादा मिलेगा', खासतौर पर सुबह उठकर पेट्रोल पंप जाने की जरूरत नहीं है। अगर टैंक में पहले से काफी फ्यूल है और सिर्फ इसी वजह से आप सुबह-सुबह पेट्रोल भरवाने निकल रहे हैं, तो बचत इतनी बड़ी नहीं होगी कि रोजमर्रा की जिंदगी में उसका कोई खास असर दिखे।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी और साइंस के बेसिक नियमों के आधार पर लिखा गया है। गाड़ी के माइलेज और परफॉर्मेंस के लिए हमेशा कंपनी द्वारा दी गई सर्विस गाइडलाइंस का पालन करें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।