
Cheap Fuel in India: आज अगर कोई आपसे कहे कि पेट्रोल के दाम एक झटके में ₹20 कम हो गए हैं, तो क्या आप यकीन करेंगे? शायद नहीं। लेकिन आपके लिए एक बड़ी खबर है। मिडिल ईस्ट के तनाव और दुनियाभर में महंगे होते कच्चे तेल (Crude Oil) के बीच भारत सरकार आम जनता के लिए एक बिल्कुल नया और सॉलिड तोड़ ढूंढ लाई है। दिल्ली में एक ऐसे नए ईंधन (Fuel) की एंट्री हो चुकी है, जो आपके नॉर्मल पेट्रोल से पूरे ₹20 प्रति लीटर सस्ता है। यानी हर बार टंकी फुल कराने पर सीधे सैकड़ों रुपयों की बचत हो सकती है! आइए जानते हैं यह नया फ्यूल क्या है, इसकी कीमत कितनी है और क्या यह आपकी बाइक या कार में डल सकता है?
इस नए और खास ईंधन का नाम E85 फ्यूल है। दिल्ली के पूसा रोड पर स्थित इंडियन ऑयल (IOC) के पेट्रोल पंप पर देश के पहले 'E85 फ्यूल स्टेशन' का उद्घाटन केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया है। दिल्ली में इस समय आम पेट्रोल के मुकाबले यह नया E85 फ्यूल सिर्फ ₹82.12 प्रति लीटर में मिल रहा है। यानी हर लीटर पर ₹20 की सीधी बचत हो रही है। पेट्रोल पंप पर जाते ही आपको किसी तरह का कन्फ्यूजन न हो, इसके लिए इस सस्ते तेल वाली मशीनों पर सरकार एक खास ब्रांडिंग और अलग से साफ दिखने वाला बड़ा लेबल लगा रही है।
भारत की उपज
भारत की प्रगति!
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के स्वच्छ, हरित एवं ऊर्जा सुरक्षित भारत की विज़न से प्रेरणा लेकर आज दिल्ली में फ्लैक्स फ्यूल पर चलने वाले वाहनों के लिए दिल्ली के पेट्रोल पंप पर E85 ईंधन का ऐतिहासिक उद्घाटन… pic.twitter.com/ILJvASSYSg— Hardeep Singh Puri (@HardeepSPuri) June 5, 2026
अभी हम जो नॉर्मल पेट्रोल गाड़ियों में डलवाते हैं, उसमें 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है, लेकिन इस नए E85 फ्यूल में 85% एथेनॉल और सिर्फ 15% पेट्रोल मिलाया गया है। एथेनॉल एक तरह का शुद्ध एल्कोहल (इको-फ्रेंडली फ्यूल) है, जो फैक्ट्रियों में नहीं बल्कि हमारे देश के किसानों के खेतों से निकलता है। इसे गन्ने के रस, मक्का, चावल-गेहूं की भूसी और यहां तक कि खराब हो चुके अनाज या सड़ी हुई सब्जियों से तैयार किया जाता है। चूंकि इसे देश के अंदर ही तैयार किया जाता है, इसलिए इसे बाहर से मंगाने का भारी-भरकम टैक्स और खर्चा बच जाता है। यही वजह है कि यह पेट्रोल से इतना ज्यादा सस्ता है।
इस सस्ते E85 फ्यूल को आप अपनी हर किसी नॉर्मल कार या बाइक में नहीं डाल सकते। इसके लिए आपकी गाड़ी का इंजन 'फ्लेक्स-फ्यूल' (Flex-Fuel) तकनीक वाला होना चाहिए। अगर आप बिना चेक किए इसे साधारण इंजन वाली गाड़ी में डलवाएंगे, तो गाड़ी का इंजन खराब हो सकता है। फिलहाल देश की कुछ चुनिंदा गाड़ियां ही इस लिस्ट में शामिल हैं, जो इस सस्ते तेल को सपोर्ट करती हैं।
मारुति सुजुकी वैगनआर (फ्लेक्स-फ्यूल) देश की पहली ऐसी फैमिली कार है, जो 100% एथेनॉल तक के मिक्स पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार की गई है। अगर आपके पास ये कार है और आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपके तेल का खर्च कम होने वाला है।
मिडिल क्लास की सबसे पसंदीदा मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर+ और HF डीलक्स का नया फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल भी आ चुका है, जो इस सस्ते तेल पर आराम से दौड़ सकता है। दिल्ली और महाराष्ट्र में इसके नए मॉडल्स की बिक्री जल्द शुरू होने वाली है। इसके आलावा सुजुकी जिक्सर SF बाइक में भी ये फ्यूल डाला जा सकता है।
सरकार का प्लान इस नेटवर्क को बहुत तेजी से पूरे देश में फैलाने का है। इस साल के अंत तक देशभर में करीब 500 नए फ्लेक्स-फ्यूल पंप खोले जाएंगे। शुरुआती फेज में दिल्ली-NCR के साथ-साथ मुंबई, पुणे और नागपुर हाईवे कॉरिडोर को कवर किया जा रहा है। अगले दो-तीन सालों के अंदर यानी साल 2027 के अंत तक सरकार का लक्ष्य देश के सभी मुख्य शहरों में लगभग 5000 ऐसे आउटलेट्स शुरू करने का है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।