पेट्रोल पंप पर मोबाइल चलाते ही क्यों टोकते हैं? असली वजह आग या कुछ और..

Published : Aug 23, 2026, 07:00 AM IST
Petrol Pump

सार

Why Mobile Banned at Petrol Pump: पेट्रोल पंप पर मोबाइल इस्तेमाल करने से मना क्यों किया जाता है? क्या फोन से सच में आग लग सकती है? जानिए पेट्रोल भरवाते समय क्या करना चाहिए।

Petrol Pump Safety Tips: आप पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में तेल भरवा रहे हैं। अचानक फोन बजता है, आप जेब से मोबाइल निकालते हैं और तभी पेट्रोल पंप वाला कर्मचारी टोकता है- 'सर, फोन अंदर रख लीजिए, यहां मत चलाइए।' ऐसा वाकया हम सबके साथ कभी न कभी जरूर हुआ है। बचपन से ही हमें यही बताया गया है कि पेट्रोल पंप पर मोबाइल चलाने से आग लग सकती है। लेकिन क्या सच में ऐसा है? या फिर इसके पीछे कोई और ही साइंस है? आइए एकदम सिंपल तरह से समझते हैं...

क्या मोबाइल से सच में पेट्रोल पंप पर आग लग सकती है?

अगर सीधे शब्दों में कहें, तो नहीं। यह बात सिर्फ एक बहुत बड़ा मिथक (Myth) है। मोबाइल फोन से रेडियो वेव्स निकलती हैं, जिनकी पावर बहुत कम होती है। आज तक दुनिया में ऐसी कोई भी घटना साबित नहीं हुई है, जहां सिर्फ मोबाइल के सिग्नल या रेडिएशन की वजह से पेट्रोल पंप पर आग लग गई हो। फोन की बैटरी से चिंगारी (स्पार्क) निकलने की आशंका भी ना के बराबर होती है, क्योंकि आज के स्मार्टफोन्स बहुत सेफ डिजाइन के साथ आते हैं। PEI (Petroleum Equipment Institute) का कहना है कि उसे ऐसा कोई डॉक्यूमेंटेड घटना (Documented Incident) नहीं मिला, जिसमें पेट्रोल भरवाते समय आग लगने की वजह सीधे मोबाइल फोन को साबित किया गया हो। PEI के मुताबिक, रीफ्यूलिंग के दौरान सामने आए कई आग लगने की घटनाओं में स्टैटिक बिजली (Static Electricity)एक अहम चिंता रही है।

तो फिर पेट्रोल पंप वाले हमें टोकते क्यों हैं?

अगर मोबाइल से आग नहीं लगती, तो फिर हमें क्यों रोका जाता है? इसके पीछे दो सबसे बड़े कारण हैं...

स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी (Static Electricity)

जब आप फोन सुनने के लिए कार से बाहर निकलते हैं या कपड़ों की रगड़ खाते हैं, तो शरीर में हल्का सा करंट (स्टैटिक चार्ज) पैदा होता है। अगर आप इसी चार्ज के साथ पेट्रोल के नोजल को छू लें, तो एक छोटी सी चिंगारी निकल सकती है। पेट्रोल के धुएं के साथ मिलकर यह चिंगारी भयंकर आग और मौत का कारण बन सकती है। फोन का इस्तेमाल अक्सर लोगों को गाड़ी से बाहर निकलने पर मजबूर करता है, जो असली खतरा है।

ध्यान भटकना (Distraction)

पेट्रोल भरवाते समय आपका पूरा ध्यान उसी पर होना चाहिए। फोन पर बात करते समय अगर पेट्रोल ओवरफ्लो होकर नीचे गिर जाए, तो किसी भी छोटी चिंगारी से बड़ा हादसा हो सकता है।

पेट्रोल पंप पर खुद को सेफ कैसे रखें?

  • पेट्रोल भरवाते समय हमेशा अपनी गाड़ी का इंजन बंद रखें।
  • अगर कोई बहुत जरूरी कॉल आ जाए, तो गाड़ी के अंदर ही बैठे रहें और शीशे बंद करके बात करें।
  • तेल भरने वाली मशीन (डिस्पेंसर) के बिल्कुल पास खड़े होकर फोन स्क्रॉल न करें।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

बैंक अब नहीं कर पाएंगे कोई मनमानी! RBI के नए नियम से FD कराने वालों को ज्यादा फायदा, जानें कैसे?
FDI In India: पड़ोसी देशों के लिए बदले नियम, भारत में हुई ₹4,895 करोड़ की 'धनवर्षा'!