FDI In India: पड़ोसी देशों के लिए बदले नियम, भारत में हुई ₹4,895 करोड़ की 'धनवर्षा'!

Published : Aug 22, 2026, 06:07 PM IST
FDI In India: पड़ोसी देशों के लिए बदले नियम, भारत में हुई ₹4,895 करोड़ की 'धनवर्षा'!

सार

पड़ोसी देशों के लिए FDI नियम आसान करने के बाद भारत को 29 प्रस्तावों से 4,895 करोड़ रुपये का निवेश मिला है। अब 10% से कम हिस्सेदारी वाले निवेशक बिना सरकारी मंजूरी के ऑटोमैटिक रूट से निवेश कर सकते हैं।

नई दिल्ली: भारत ने जबसे अपने पड़ोसी देशों के लिए निवेश के नियम आसान किए हैं, तबसे देश में 4,895 करोड़ रुपये का विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) आया है। कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के आंकड़ों का हवाला देते हुए 'रॉयटर्स' ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह पैसा कुल 29 इन्वेस्टमेंट प्रपोजल्स के जरिए आया है। ये निवेश इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मैन्युफैक्चरिंग, फार्मास्यूटिकल्स, डेटा सेंटर्स और ट्रांसपोर्ट सर्विसेज़ जैसे अहम सेक्टर्स में किए गए हैं।

नए FDI नियम से क्या बदला?

नियमों में हुए इस बदलाव के तहत, भारत के साथ बॉर्डर शेयर करने वाले देशों (खासकर चीन) के निवेशक अब 'ऑटोमैटिक रूट' से पैसा लगा सकते हैं। शर्त यह है कि किसी कंपनी में उनका मैनेजमेंट कंट्रोल न हो और उनकी हिस्सेदारी 10% से कम हो। इसका मतलब है कि ऐसे निवेशकों को अब सरकार से पहले से मंजूरी लेने की ज़रूरत नहीं होगी और वे सीधे नियमों के मुताबिक निवेश कर सकते हैं।

चीन को बड़ी राहत: भारत के साथ सीमा साझा करने वाली सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन के निवेशकों के लिए यह नियम बड़ी राहत लेकर आया है।

2020 में सख्त हुए थे नियम

साल 2020 में भारत ने पड़ोसी देशों से अपनी कंपनियों के टेकओवर के खतरे को देखते हुए FDI के नियम काफी सख्त कर दिए थे। उस वक्त, सीमा साझा करने वाले देशों से आने वाले किसी भी छोटे-मोटे निवेश के लिए भी सरकार की मंजूरी ज़रूरी थी। लेकिन अब नए नियमों से छोटे और बिना कंट्रोल वाली हिस्सेदारी रखने वाले निवेशकों को काफी सहूलियत मिली है।

इन देशों के रास्ते आया निवेश

कॉमर्स मिनिस्ट्री के मुताबिक, ये 29 इन्वेस्टमेंट प्रपोजल सीधे नहीं, बल्कि मॉरीशस, अमेरिका, दक्षिण कोरिया, जापान, सिंगापुर, लक्ज़मबर्ग और केमैन आइलैंड्स में रजिस्टर्ड कंपनियों और निवेशकों के जरिए भारत पहुंचे हैं।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

सुबह-सुबह पेट्रोल भरवाने से गाड़ी में आता है ज्यादा तेल? जान लें इसके पीछे का असली साइंस
किसान की मौत के बाद जमीन और PM किसान का पैसा किसे मिलता है? जान लें नियम