नोटिस पीरियड में छुट्टी लेने पर बॉस क्या कर सकता है? जानें नियम

Published : Feb 12, 2026, 01:39 PM IST

Private Job Leave Rules: प्राइवेट जॉब में छुट्टियों को लेकर अक्सर किच-किच सुनने को मिलता है। कहीं बॉस छुट्टी देने से मना कर देते हैं, तो कहीं बीमारी में भी मजबूरन काम करना पड़ता है। कई लोग तो नोटिस पीरियड में लीव लेने से डरते हैं। जानिए नियम... 

PREV
15

क्या ज्यादा छुट्टी लेने से जॉब जा सकती है?

कई लोग सोचते हैं कि नोटिस पीरियड में ज्यादा छुट्टी लेने से उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाएगा। हालांकि, लेबल लॉ (Labour Law) एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर्फ ज्यादा छुट्टी लेना नौकरी जाने का कारण नहीं बनता। अगर कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करता है और काम में अनुशासित रहता है, तो उसकी नौकरी सुरक्षित रहती है। हां, अगर छुट्टियों के साथ काम में लगातार कमी और अकाउंटिबिलिटी का अभाव नजर आए, तो यह टर्मिनेशन के लिए एक फैक्टर बन सकता है। इसलिए सिर्फ ज्यादा छुट्टी लेने से नौकरी जाने का डर आम तौर पर नहीं होता।

25

Labour Law क्या कहता है?

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बीमारी या बार-बार अबसेंस (Frequent Absence) अपने आप मिसकंडक्ट नहीं माना जाता है। टर्मिनेशन तभी जस्टिफाइड होता है, जब एम्प्लॉई की अबसेंस इतनी लंबी या बार-बार हो कि वह अपनी जरूरी ड्यूटी पूरी नहीं कर पा रहा हो। इसके लिए एम्प्लॉयर को ड्यू प्रॉसेस अपनाना जरूरी है। इसमें नोटिस देना, एम्प्लॉई को जवाब देने का मौका देना, मेडिकल इवैल्यूएशन करना (जहां जरूरत हो) और नोटिस पे या उसकी जगह सैलरी देना शामिल है। बिना इन सेफगार्ड्स के टर्मिनेशन करना इनलीगल यानी अवैध है।

35

मेडिकल लीव खत्म होने पर छुट्टी लें तो क्या जॉब जा सकती है?

अगर कोई कर्मचारी मेडिकल कारणों से छुट्टी ले रहा है, तो इसका मतलब यह नहीं कि उसकी नौकरी खतरे में है। 1947 के औद्योगिक विवाद अधिनियम (Industrial Disputes Act, 1947) और 2020 के औद्योगिक संबंध कानून (Industrial Relations Code, 2020) इसे स्पष्ट करते हैं। इसका मतलब है कि नौकरी से हटाए जाने पर अलग से मुआवजा देने की जरुरत नहीं है, लेकिन इसमें कुछ शर्तें हैं। बीमारी या हेल्थ कंडीशन सही और लॉन्ग टर्म होनी चाहिए और प्रॉपर मेडिकल डॉक्यूमेंट्स के साथ सपोर्ट होनी चाहिए। कर्मचारी को पर्याप्त अवसर देना अनिवार्य है और नोटिस पीरियड कम से कम 30 दिन या उसकी जगह पैसे देना अभी भी जरूरी होता है।

45

बिना सैलरी कितनी छुट्टी ले सकते हैं?

अगर किसी एमप्लॉई ने अपनी मेडिकल लीव और PL (Privilege Leave) पूरी कर ली है, तो अनपेड लीव कितने दिन तक ली जा सकती है, यह पूरी तरह ऑर्गनाइजेशन यानी कंपनी की पॉलिसी और सिचुएशन पर निर्भर करती है। कुछ केस (Exceptional Cases) में प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन रखना जरूरी होता है कि कौन से लीव अनपेड हैं और कर्मचारी कब वापस आएगा।

55

नोटिस पीरियड में छुट्टी लेने पर बॉस क्या कर सकता है?

नियम के अनुसार, अगर कोई कर्मचारी पहले से ही रिजाइन कर चुका है और ट्रांजिशन पीरियड में है, तो बॉस आमतौर पर टर्मिनेशन लेटर जारी नहीं करता है। सिर्फ छुट्टी लेने की वजह से रिजाइन कैंसिल नहीं होती है। हां, बहुत ज्यादा या सीरियस कंडीशन में अलग कहानी हो सकती है, लेकिन आमतौर पर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories