Rose Day 2026 Special: शनिवार से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। पहले दिन 7 फरवरी को रोज डे है। इस दिन आम फूल 30-500 रुपए में बिकते हैं, लेकिन एक गुलाब ऐसा भी है, जिसे खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं है। जानिए दुनिया के टॉप-5 सबसे महंगे रोज…
दुनिया का सबसे महंगा गुलाब जूलियट रोज है, जिसे मशहूर ब्रीडर डेविड ऑस्टिन ने 15 साल की मेहनत के बाद तैयार किया था। 2006 के चेल्सी फ्लावर शो में इसे करीब 15.8 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹130 करोड़ में बेचा गया था, इतना कि आप इससे कई लग्जरी कारें खरीद सकते हैं। भारत में मर्सिडीज-बेंज कारों की कीमत मौजूदा समय में 45 लाख से शुरू होकर 5 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) से ज्यादा जाती है। इस हिसाब से एक जूलियट रोज में 45 लाख रुपए वाली 288 मर्सिडीज-बेंज कारें आ जाएंगी और 40 लाख रुपए भी बच जाएंगे। यानी 5 लाख रुपए और लगाकर 289 कारें खरीद सकते हैं।
25
लुई XIV रोज (Louis XIV Rose)
इसे स्पेशल और रेयरेस्ट गुलाबों में गिना जाता है। यह गुलाब खास अपने गहरे बैंगनी रंग और महक के लिए फेमस है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, इस तरह के अनोखे गुलाब की कीमत आमतौर पर 60-110 डॉलर यानी करीब 5,000-9,000 रुपए) के बीच होती है, क्योंकि यह खास डिजाइन और सुगंध के कारण फ्लोरल अरेंजमेंट में पॉपुलर है।
35
कॉफी ब्रेक रोज (Coffee Break Rose)
कॉफी ब्रेक रोज की कीमत भी अक्सर लग्जरीरी रेंज में होती है और इसकी लंबी उम्र और खास रंग इसे गुलाब प्रेमियों में पसंदीदा बनाती है। इस गुलाब की कीमत आम तौर पर लगभग 60-100 डॉलर (5,000-8,000 रुपए) के आसपास होती है।
ब्लैक बकारा गुलाब अपनी गहरी, मखमली पंखुड़ियों के कारण बहुत खास है। यह गुलाब दुर्लभ, डार्क और एक्सक्लूसिव अरेंजमेंट्स के लिए चुना जाता है। इसकी कीमत आमतौर पर करीब 60-110 डॉलर (5,000-9,000 रुपए) के बीच होती है।
55
पिंक फ्लोयड रोज (Pink Floyd Rose)
पिंक फ्लोयड रोज अपने बड़े, चमकदार गुलाबी फूलों के लिए जाना जाता है। इस गुलाब की कीमत भी करीब 65-90 (5,000-7,500 रुपए) के आसपास होती है, क्योंकि यह खास ओकेजन और लक्जरी फ्लोरल डिजाइन में पॉपुलर है।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।