शेयर बाजार 75 दिन के बाद 60 हजार अंकों के पार, निवेशकों ने चंद मिनटों में कमाए 3.15 लाख करोड़ रुपए

Published : Apr 04, 2022, 10:51 AM IST
शेयर बाजार 75 दिन के बाद 60 हजार अंकों के पार, निवेशकों ने चंद मिनटों में कमाए 3.15 लाख करोड़ रुपए

सार

बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी दो फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। खास बात तो सेंसेक्स और निफ्टी 75 दिन के बाद क्रमश: 60 हजार और 18000 अंकों को पार गए हैं।

बिजनेस डेस्क। आज शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी दो फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। खास बात तो सेंसेक्स और निफ्टी 75 दिन के बाद क्रमश: 60 हजार और 18000 अंकों को पार गए हैं। तेजी की वजह से शेयर बाजार निवेशकों को 3.15 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। आपको बता दें कि बीते कुछ समय से शेयर बाजार में तेजी का महौल बना हुआ है। जिसकी वजह सेसेंसेक्स और निफ्टी 75 दिनों के लेवल पर पहुंचे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में किस तरह के आंकड़ें देखने को मिल रहे हैं।

शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल
आज यानी सप्ताह के पहले कारोबारी दिन में शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। बांबे स्टॉक एक्सचेेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 1500 अंकों की तेजी के साथ 60800 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 20 जनवरी के बाद पहली बार हैं जब सेंसेक्स 60 हजार के लेवल को क्रॉस किया है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 2 फीसदी से ज्यादा यानी 387 अंकों की तेजी के साथ 18058 अंकों पर कारोबार कर रहा है। आखिरी बार निफ्टी 19 जनवरी को 18 अंकों पर दिखाई दिया था।

यह भी पढ़ेंः- एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के मर्जर को मिली मंजूरी, शेयरों में 15 फीसदी तक का उछाल

क्यों आई शेयर बाजार में तेजी
मार्केट कैप के हिसाब से देश की टॉप टेन कंपनियों में शुमार एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 15 फीसदी तक की तेजी की वजह से उछाल देखने को मिल रहा है। वास्तव में बोर्ड ने दोनों के मर्जर प्लान को मंजूरी दे दी है। जिसकी वजह से एचडीएफसी के शेयरों में 15.60 फीसदी और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 12 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। जिसके बाद दोनों के शेयरें क्रमश: 2829.90 रुपए और 1686.40 रुपए पर कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः- आंध्रा सरकार ने गौतम अडानी को दिया झटका, इंपोर्टिड कोयले की सप्लाई के लिए कैंसल की बिड

निवेशकों को 3.15 लाख करोड़ रुपए का फायदा
वहीं दूसरी ओर आज शेयर बाजार में तेजी की वजह से बाजार निवेशकों को चंद मिनटों के कारोबार में 3.15 लाख करोड़ रुपए का फायदा हो चुका है। वास्तव में बाजार निवेशकों का फायदा और नुकसान बीएसई के मार्केट कैप से जुड़ा हुआ होता है। जिस दिन बीएसई का मार्केट कैप गिरता है तो निवेशकों को नुकसान होता है और जिस दिन मार्केट कैप उठता है तो निवेशकों को फायदा होता है। एक अप्रैल को जब शेयर बाजार बंद हुआ था तो बीएसई का मार्केट कैप 26788386.93 करोड़ रुपए था तो सुबह 10.15 मिनट पर 27104331.83 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। इसका मतलब है कि निवेशकों को 315944.9 करोड़ रुपए का फायदा हो चुका है।

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?