Silver vs Gold Price: 1 KG चांदी में कितना सोना खरीद सकते हैं? जान लें लेटेस्ट प्राइस

Published : Jan 28, 2026, 03:45 PM IST

Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में तगड़ा उछाल आया है। पिछले 15 दिनों में ही चांदी 1 लाख रुपए महंगी हो गई है, जबकि सोना भी 1.63 लाख रुपए से ज्यादा पहुंच गया है। अगर आपके पास भी 1 किलो चांदी है, तो उसमें आज कितना सोना खरीद सकते हैं? जानिए... 

PREV
15

चांदी का रेट आज

आज, 28 जनवरी 2026 को 1 किलो चांदी की कीमत 3,61,821 रुपए हो गई। सिर्फ दो दिनों में चांदी 44 हजार रुपए से भी ज्यादा महंगी हो गई है। 1 जनवरी 2026 से लेकर आज तक चांदी का भाव 1.31 लाख रुपए से भी ज्यादा तक बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी करीब 2.30 लाख रुपए में थी।

25

सोने का भाव आज कितना है?

आज बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,63,827 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। जनवरी के 28 दिनों में इसका रेट 30,000 रुपए से ज्यादा बढ़ चुका है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था।

35

1 किलो चांदी में कितना सोना खरीद सकते हैं?

अगर आज 1 किलो चांदी को बेचकर आप सोना खरीदें, तो हिसाब से 1 किलो चांदी 3,61,821 रुपए और 10 ग्राम सोने का भाव 1,63,827 रुपए है। इस तरह 1 किलो चांदी से आप करीब 22.06 ग्राम सोना खरीद सकते हैं। यानी, अगर आपके पास 1 किलो चांदी है और आप इसे सोने में बदलना चाहें, तो आपको करीब 22 ग्राम सोना मिलेगा।

45

सोने की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं?

  1. दुनियाभर में चल रहे तनाव, ग्रीनलैंड विवाद और इसे लेकर ट्रंप की यूरोपीय देशों को टैरिफ की धमकी से ग्लोबल मार्केट में अस्थिरता बढ़ गई है। इससे निवेशक सोने की ओर भाग रहे हैं।
  2. रुपए की रिकॉर्ड कमजोरी की वजह से घरेलू बाजार में सोने की कीमत महंगी हो रही है। आज डॉलर की तुलना में रुपया ₹91.10 पर है।
  3. दुनियाभर के केंद्रीय बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार को सुरक्षित रखने के लिए गोल्ड स्टॉक बढ़ा रहे हैं।
55

चांदी क्यों महंगी हो रही है?

  • इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स, सोलर और EV में चांदी का काफी ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है, जिससे इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है।
  • ट्रंप के टैरिफ का डर दुनियाभर में छाया हुआ है। अमेरिकी कंपनियां सिल्वर का भारी-भरकम स्टॉक जमा कर रही हैं, जिससे कीमतें भाग रही हैं।
  • प्रोडक्शन रुकने का डर बना हुआ है, जिसकी वजह से लोग पहले से ही चांदी खरीद रहे हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories