Gold: 10 ग्राम गोल्ड पर ₹1 लाख कैसे बचाएं? ज्वैलरी खरीदने से पहले ये जान लें
Gold Jewelry Buying Tips: चांदी के साथ सोने की कीमत भी लगातार बढ़ रही है। आज, 27 जनवरी को सोने की कीमत 159,050 रुपए प्रति 10 ग्राम है। अगर आप भी सोना खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो थोड़ा सी स्मार्टनेस दिखाकर 1 लाख रुपए तक बचा सकते हैं। जानिए कैसे...

सोने पर पैसा कैसे बचाएं?
आज के समय में सोना खरीदना हर किसी का सपना है, लेकिन बढ़ती कीमतों ने लोगों की जेब पर भारी बोझ डाल दिया है। अगर आप आज बाजार में 10 ग्राम गोल्ड की चेन लेने जाते हैं, तो ज्वेलर आपसे करीब 1.59 लाख रुपए तक मांग सकता है, लेकिन यही सोना आप 60-66 हजार रुपए में भी ले सकते हैं। बस आपको सही जानकारी होनी चाहिए।
24 कैरेट गोल्ड महंगा क्यों है?
जब भी गोल्ड की कीमत बताई जाती है, वह आमतौर पर 24 कैरेट की होती है। 24 कैरेट गोल्ड सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इसकी एक बड़ी कमी है, इससे ज्वेलरी नहीं बनती है। 24 कैरेट सोना बहुत नरम होता है, इसलिए इससे चेन, अंगूठी या कंगन नहीं बनाए जा सकते। यही वजह है कि ज्वेलरी हमेशा कम कैरेट में बनाई जाती है।
22 और 18 कैरेट गोल्ड में कितना फर्क?
ज्यादातर लोग 22 कैरेट गोल्ड में ज्वैलरी खरीदते हैं। अभी 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत काफी ज्यादा है और ज्वैलरी जोड़ने पर रेट और बढ़ जाता है। वहीं, अगर आप 18 कैरेट गोल्ड लेते हैं, तो 10 ग्राम सोने की कीमत लगभग ₹1.19 लाख के आसपास पड़ती है। यह 24 कैरेट से काफी सस्ता है, लेकिन फिर भी आम आदमी के लिए महंगा है।
गोल्ड पर 1 लाख कैसे बचाएं?
बहुत कम लोग जानते हैं कि अब भारत में 9 कैरेट गोल्ड पूरी तरह लीगल हो चुका है। सरकार ने इसकी हॉल-मार्किंग की अनुमति दे दी है, यानी अब 9 कैरेट गोल्ड भी सरकारी मानकों पर खरा उतरता है। अगर आप ज्वेलर से साफ बोलते हैं कि आपको 9 कैरेट गोल्ड की ज्वैलरी चाहिए, तो 10 ग्राम गोल्ड आपको सिर्फ 65-66 हजार रुपए में मिल सकता है। यानी जहां 24 कैरेट गोल्ड पर आप ₹1.59 लाख खर्च कर रहे थे। वहीं, 9 कैरेट में करीब 1 लाख रुपए की सीधी बचत हो सकती है।
क्या 9 कैरेट गोल्ड असली होता है?
हां, 9 कैरेट गोल्ड भी असली सोना होता है। बस इसमें शुद्ध सोने की मात्रा कम होती है और बाकी हिस्सा दूसरे मेटल्स का होता है। यही वजह है कि इसकी कीमत कम होती है और ज्वेलरी ज्यादा मजबूत भी होती है। अगर आपका मकसद पहनने के लिए ज्वेलरी लेना है, न कि निवेश, तो 9 कैरेट एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी और शिक्षा के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें दी गई गोल्ड प्राइस और बचत संबंधी जानकारी समय और मार्केट के अनुसार बदल सकती है। यह निवेश सलाह नहीं है। गोल्ड खरीदते समय हमेशा भरोसेमंद ज्वेलर से हॉलमार्क और कैरेट की कंफर्म करें।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।