Stocks to Watch Today: हफ्ते के पहले दिन बंपर कमाई करा सकते हैं ये 10 स्टॉक्स! देखें लिस्ट

Published : Oct 05, 2026, 08:39 AM IST

Stocks in News Today: शेयर बाजार में पिछले हफ्ते की सुस्ती के बाद आज सोमवार सुबह जोरदार एक्शन के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी की बढ़त से घरेलू बाजार अच्छी तेजी के साथ खुल सकता है। ऐसे में आज कई बड़े शेयरों में जोरदार हलचल दिख सकती है। देखें लिस्ट

PREV
15

Ola Electric: प्रमोटर ने गिरवी रखे शेयर

ओला इलेक्ट्रिक के प्रमोटर भाविश अग्रवाल ने कंपनी में अपनी 4.32% हिस्सेदारी गिरवी रखी है। कंपनी का कहना है कि यह कदम बोर्ड द्वारा मंजूर किए गए राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने के लिए उठाया गया है। फंड जुटाने और राइट्स इश्यू की इस खबर के चलते शेयर में आज काफी हलचल देखने को मिल सकती है।

HDFC Bank: नए बॉस की एंट्री और शानदार लोन ग्रोथ

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC बैंक के लिए आज बड़ा दिन है। बैंक को नया एमडी और सीईओ मिल गया है। इसके साथ ही बैंक ने तिमाही आंकड़े जारी किए हैं, जिसके मुताबिक ग्रॉस लोन 16.3% बढ़कर ₹32.19 लाख करोड़ पर पहुंच चुका है। मजबूत बिजनेस अपडेट से शेयर आज रडार पर रहेगा।

25

Nykaa: बिक्री में करीब 30% उछाल की उम्मीद

ई-कॉमर्स ब्यूटी प्लेटफॉर्म नायका (FSN E-Commerce) ने शानदार संकेत दिए हैं। कंपनी के मुताबिक सितंबर तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट रेवेन्यू सालाना आधार पर 'हाई ट्वेंटीज' (25% से 30%) की दर से बढ़ सकता है। फेस्टिव सीजन से पहले यह खबर शेयर में तेजी ला सकती है।

Bajaj Housing Finance: बिजनेस में तगड़ा दम

हाल ही में लिस्ट हुई बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने 30 सितंबर को खत्म हुई तिमाही के लिए मजबूत आंकड़े पेश किए हैं। कंपनी के कुल लोन वितरण और एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में बेहतरीन ग्रोथ दर्ज की गई है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

35

Infosys: अमेरिकी बाजार से मिले दमदार संकेत

आईटी सेक्टर के दिग्गज इंफोसिस के अमेरिकी शेयर (ADR) में करीब 8% का जोरदार उछाल देखने को मिला था। ग्लोबल दिग्गज एक्सेंचर के शानदार नतीजों और मजबूत आउटलुक का सीधा फायदा इंफोसिस को मिलता दिख रहा है। आज भारतीय आईटी शेयरों में अच्छी खरीदारी की उम्मीद है।

Canara Bank के बिजनेस में तेज बढ़ोतरी

केनरा बैंक ने दूसरी तिमाही में घरेलू एडवांस में सालाना आधार पर 16.8% की बढ़ोतरी दर्ज की। ये आंकड़ा ₹12.63 लाख करोड़ रहा। बैंक का ग्लोबल बिजनेस भी 15.8% बढ़कर ₹30.71 लाख करोड़ हो गया। इसी दौरान घरेलू डिपॉजिट 11% बढ़कर ₹15.48 लाख करोड़ रहा। बैंक के इन आंकड़ों पर आज शेयर बाजार की नजर रह सकती है।

45

RITES को ₹38.30 करोड़ की राहत [RITES]

RITES ने बताया कि उसे वित्त वर्ष 2020 से जुड़े टैक्स, ब्याज और पेनल्टी की मांग में ₹38.30 करोड़ की राहत मिली है। अपीलीय अथॉरिटी के फैसले के बाद मांग के आदेश को आंशिक रूप से हटाया गया है। इस अपडेट के बाद RITES का शेयर भी सोमवार के कारोबार में चर्चा में रह सकता है।

DLF: गुरुग्राम का नया लग्जरी प्रोजेक्ट पूरी तरह सोल्ड आउट

रियल एस्टेट दिग्गज DLF ने गुरुग्राम के सेक्टर 63 में अपना नया लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट 'द ऑरेवा' लॉन्च किया था, जो सीनियर सिटिजन्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह पूरा प्रोजेक्ट हाथों-हाथ बिक चुका है, जिसका असर शेयर के भाव पर दिख सकता है।

55

Dr Reddy's पर अमेरिकी एक्शन

डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) ने बताया कि उसकी अमेरिकी सब्सिडियरी DRL Inc पर टैक्स भुगतान से जुड़े वित्त वर्ष के गलत रेफरेंस के कारण $32,350 का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी से जुड़ा ये रेगुलेटरी अपडेट आज शेयर के लिए अहम खबरों में शामिल है।

IREDA शेयर पर भी नजर

IREDA ने बताया कि डायरेक्टर-फाइनेंस डॉ. बिजय कुमार मोहंती को चेयरमैन और MD का अतिरिक्त चार्ज तीन और महीने के लिए बढ़ाया गया है। ये विस्तार 1 अक्टूबर से लागू हुआ है।

डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्यों (Educational Purpose) के लिए तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी कंपनियों द्वारा जारी बिजनेस अपडेट और उपलब्ध बाजार जानकारी पर आधारित है। इसे किसी भी प्रकार की वित्तीय सलाह, शेयर खरीदने या बेचने की सिफारिश (Stock Recommendation) न समझें। शेयर बाजार निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने सेबी-पंजीकृत वित्तीय सलाहकार (SEBI-registered Financial Advisor) से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories