अब किराने का बिल बढ़ सकता है! टाटा के इन प्रोडक्ट्स पर मंडरा रहा महंगाई का खतरा

Published : Jul 26, 2026, 06:43 PM IST
Tata Consumer Products

सार

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने चाय, नमक, दाल और अन्य पैकेज्ड फूड उत्पादों की कीमतें बढ़ाने के संकेत दिए हैं। जानिए किन वजहों से महंगी हो सकती है आपकी रोजमर्रा की खरीदारी।

Tata Consumer Products Price Hike: महंगाई से जूझ रहे आम लोगों के लिए आने वाले दिन और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। अगर आप रोजाना टाटा ब्रांड की चाय, नमक या दाल खरीदते हैं, तो जल्द ही इनके लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (TCPL) ने संकेत दिए हैं कि कच्चे माल की बढ़ती लागत के कारण कंपनी अपने कई जरूरी उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है।

क्यों बढ़ सकते हैं दाम?

कंपनी के अनुसार, लगातार बढ़ रही उत्पादन लागत अब दबाव बनाने लगी है। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव से सप्लाई चेन प्रभावित हुई है, वहीं मानसून में देरी के कारण चाय की पत्तियों की कीमतों में 7% से 10% तक का इजाफा हुआ है। यदि यही स्थिति बनी रही, तो लागत का असर ग्राहकों तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: टॉस जीतते ही श्रेयस अय्यर का बड़ा दांव, प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव

किन उत्पादों पर पड़ेगा असर?

संभावित मूल्य वृद्धि का असर टाटा टी, टाटा सॉल्ट, टाटा संपन्न ब्रांड की दालों और अन्य पैकेज्ड फूड उत्पादों पर देखने को मिल सकता है। कंपनी ने हाल ही में चाय की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी भी की है। अब अगले 15 से 30 दिनों तक बाजार की स्थिति का आकलन किया जाएगा। यदि लागत में राहत नहीं मिली, तो अन्य उत्पादों की कीमतें भी बढ़ाई जा सकती हैं।

मजबूत कमाई के बावजूद क्यों बढ़ाने पड़ सकते हैं दाम?

चालू तिमाही में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का प्रदर्शन मजबूत रहा। कंपनी का कुल राजस्व 5,348.88 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में करीब 12% अधिक है। वहीं शुद्ध मुनाफा 28% बढ़कर 444.86 करोड़ रुपये पहुंच गया। इसके बावजूद कंपनी का कहना है कि लगातार बढ़ती लागत के बीच मुनाफे और कारोबार का संतुलन बनाए रखने के लिए कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो सकता है।

यह भी पढ़ें: 'पहले दिन ही इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान'... कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

वारे रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज को 800 MWac के दो बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स मिले
ऑफिस लीजिंग मार्केट में बड़े सौदों का दबदबा, 59% हिस्सेदारी रही