भारत की टॉप 100 अमीरों की लिस्ट में नए हैं ये 5 चेहरे, जान लीजिए नाम और काम

Published : Oct 13, 2019, 04:58 PM IST
भारत की टॉप 100 अमीरों की लिस्ट में नए हैं ये 5 चेहरे, जान लीजिए नाम और काम

सार

फोर्ब्स इंडिया ने साल 2019 की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें उसने देश के टॉप 100 अमीरों के नाम घोषित किये हैं। इस लिस्ट में अडाणी ग्रुप के मुखिया गौतम अडाणी लंबी छलांग लगाकर देश के दुसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं।   

फोर्ब्स इंडिया ने साल 2019 की लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें उसने देश के टॉप 100 अमीरों के नाम घोषित किये हैं। इस लिस्ट में अडाणी ग्रुप के मुखिया गौतम अडाणी लंबी छलांग लगाकर देश के दुसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गये हैं। वहीं रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन लगातार 12वीं बार मुकेश अंबानी इस लिस्ट में टॉप पर हैं। हिंदुजा ब्रदर्स और पाल्लोनजी मिस्त्री, बैंकर उदय कोटक देश के टॉप अमीरों की लिस्ट में टॉप-10 में शामिल हैं। वहीं टॉप 100 में 5 नए चेहरे जुड़े हैं आइए जानते हैं उनके बारे में...

अजीम प्रेमजी के पोजिशन में गिरावट
अजीम प्रेमजी जोकि पिछले साल लिस्ट में दूसरे स्थान पर थे। उनका स्थान गिरकर 17वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने अपनी संपत्ति का बड़ा हिस्सा ( करीब 1.5 लाख करोड़ ) दान कर दिया।

फोर्ब्स की लिस्ट में देश के नये अमीरों का नाम भी शामिल किया गया जिसमें 38 साल के बायजू रविंद्रन की इंट्री हुई है जो शिक्षा के क्षेत्र में अपने ऑनलाईन स्टार्टप के जरिए देश के उभरते कारोबारी साबित हुए। उनके पास करीब 1.91 बिलियन डॉलर राशि है। टॉप 100 में उनको 72वां स्थान मिला है। रविंद्रन लिस्ट में सबसे युवा अमीर भी हैं।

 

देश की जाना माना स्नैक्स उत्पाद कंपनी हल्दीराम के दिल्ली हेडक्वाटर के मनोहर लाल और मधुसूदन अग्रवाल को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। हल्दीराम के नमकीन और मिठाईयों का देश- विदेश में नाम है और इनकी मांग भी खूब है। वे 86वें नंबर पर हैं। इनकी नेट वर्थ 1.7 बिलियन डॉलर है। 

जैगुआर ब्रैंड जो कि बाथरुम फिटिंग से जुड़े उत्पाद बनाती है के प्रमुख राजेश मेहरा टॉप 100 की लिस्ट में हैं। अपने श्रेणी के उत्पादों में जैगुआर ब्रैंड का नाम सबसे बेहतर माना जाता है। ये 95वें स्थान पर हैं और इनकी संपत्ति 1.5 बिलियन डॉलर है।

2019 में फोर्ब्स द्वारा जारी लिस्ट में अल्केम लैब के संस्थापक संप्रदा सिंह को भी स्थान दिया गया है। हालांकि जुलाई में उनका देहान्त हो गया था। सिंह परिवार के नाम लिस्ट में शामिल है। अल्केम लैब देश की जानी मानी फार्मासुटिकल्स कंपनी है। इस लिस्ट में ये 41वें नंबर पर हैं और इनकी नेट वर्थ 3.18 बिलियन डॉलर है।

अरिस्टो फार्मास्यूटिकल के प्रमुख महेंद्र प्रसाद को टॉप 100 में 81वां स्थान प्राप्त हुआ है। इनका कारोबार फार्मासुटिकल्स का है। इनकी नेट वर्थ 1.77 बिलियन डॉलर है। 
 

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Share Market Today: पलक झपकते निवेशकों के 7.5 लाख करोड़ डूबे, इन 5 शेयरों ने दिया सबसे बड़ा झटका
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr