बजट में फिट, रिटर्न में सुपरहिट! ₹1000 से सस्ते ये 8 स्टॉक्स आज बना रहे मोटा पैसा

Published : Mar 05, 2026, 10:17 AM IST

Top Performing Stocks Today Below Rs 1000: मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच आज गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स-निफ्टी तेजी में हैं। कई स्टॉक्स में रैली दिख रही है। जानिए निफ्टी-50 पर ₹1000 से सस्ते 8 स्टॉक्स, जो दौड़ लगा रहे... 

PREV
18

कोल इंडिया शेयर (Coal India Share)

कोल इंडिया लिमिटेड का शेयर आज ₹440 के आसपास खुलकर ₹453.60 तक पहुंच चुका है। पिछला क्लोज ₹435.15 था और अभी यह करीब ₹448.60 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, यानी लगभग 3% की तेजी। वॉल्यूम भी 55 लाख शेयर से ज्यादा है, जो साफ संकेत देता है कि खरीदारी मजबूत है।

28

ओएनजीसी शेयर (ONGC Share)

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC) ने ₹278 पर ओपन होकर ₹284.95 का हाई छुआ है। अभी यह करीब ₹284.75 पर ट्रेड कर रहा है और लगभग 2.8% की बढ़त में है। तेल और गैस सेक्टर में मजबूती के कारण इस शेयर में शुरुआत से ही तेजी बनी हुई है। करीब 69 लाख शेयरों का वॉल्यूम दिखा रहा है कि निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है।

38

एनटीपीसी शेयर (NTPC Share)

एनटीपीसी लिमिटेड का शेयर भी आज ₹366.95 पर खुला और ₹372.40 का हाई बना चुका है। अभी ₹371.95 के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो लगभग 1.7% ऊपर है। पावर सेक्टर में लगातार मांग और स्थिर फंडामेंटल इसे मजबूत बनाए हुए हैं।

48

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स शेयर (BEL Share)

डिफेंस स्टॉक BEL आज ₹448.80 पर खुलकर ₹454.90 तक गया है। फिलहाल ₹454.20 के आसपास है और करीब 1.6% ऊपर ट्रेड कर रहा है। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर इस स्टॉक पर दिखा है।

58

हिंडाल्को शेयर (Hindalco Share)

हिंडाल्को का शेयर आज सुबह ₹930 पर खुला और ₹938 तक गया। अभी ₹936.90 पर ट्रेड कर रहा है, यानी करीब 1.6% की तेजी। मेटल सेक्टर में मजबूती और ग्लोबल संकेतों का असर इस शेयर पर साफ दिख रहा है।

68

बजाज फाइनेंस शेयर (Bajaj Finance Share)

बजाज फाइनेंस का शेयर ₹958 पर ओपन होकर ₹964.80 का हाई बना चुका है। अभी ₹954.90 के पास है और 1% से ज्यादा की बढ़त में है। फाइनेंस सेक्टर के प्रदर्शन का असर शेयर पर दिख रहा है।

78

टाटा स्टील शेयर (Tata Steel Share)

टाटा स्टील का शेयर आज सुबह ₹198.50 पर खुला और ₹200.50 तक गया। अभी ₹198.71 पर ट्रेड कर रहा है और लगभग 1% ऊपर है। कम कीमत में यह स्टॉक आज अच्छी वॉल्यूम के साथ मूव करता दिख रहा है।

88

पावरग्रिड शेयर (Power Grid Share)

पावरग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया का शेयर सुबह ₹292 पर ओपन होकर ₹295.40 तक गया। अभी ₹293.45 के आसपास है और आधा प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दी गई जानकारी बाजार और nseindia.com के अनुसार सुबह 10 बजे तक के अपडेट्स हैं। इसे निवेश की सलाह नहीं मानें। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Photos on

Recommended Stories