वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार 1 फरवरी को बजट 2026 पेश किया। अपने बजट भाषण में उन्होंने कस्टम ड्यूटी में कटौती और बढ़ोतरी से जुड़े कई अहम ऐलान किए, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जानें बजट में क्या सस्ता-क्या महंगा हुआ।
वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार उन वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटा रही है, जो भारत में निर्मित होती हैं या जिनसे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि लेदर और टेक्सटाइल सेक्टर के एक्सपोर्ट को ड्यूटी फ्री किया जा रहा है। इसके अलावा, डिफेंस सेक्टर में भी बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट देने का ऐलान किया गया है।
26
पर्सनल इम्पोर्ट पर टैरिफ में बड़ी राहत
बजट में यह भी ऐलान किया गया कि पर्सनल यूज के लिए आयात की जाने वाली वस्तुओं पर टैरिफ दर 20% से घटाकर 10% कर दी जाएगी। इससे विदेश से लाए जाने वाले कई सामान अब सस्ते हो सकते हैं।
36
Budget 2026 के बाद ये चीजें होंगी सस्ती
कपड़े (Textiles)
लेदर आइटम
सिंथेटिक फुटवियर
कैंसर और शुगर की 17 दवाएं (ड्यूटी फ्री)
लिथियम आयन सेल
मोबाइल बैटरियां
सोलर ग्लास
मिक्स्ड गैस और CNG
इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) से जुड़े पार्ट्स
माइक्रोवेव ओवन
विमानों का ईंधन
मोबाइल, जूते और बैग की कीमतों पर असर
कच्चे चमड़े और इससे जुड़े कच्चे माल पर ड्यूटी घटने से
इस बार बजट में इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया। हालांकि, रिवाइज्ड रिटर्न फाइल करने के लिए 3 महीने का ज्यादा समय दिया। यानी अब 31 दिसंबर के बदले 31 मार्च तक रिवाइज्ड रिटर्न फाइल कर सकते हैं। टैक्सपेयर्स को उम्मीद थी कि स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75000 से बढ़ाकर 1 लाख रुपए किया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
66
सिक्युरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स में इजाफा
फ्यूचर्स पर लगने वाले सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) को 0.02% से बढ़ाकर 0.05% कर दिया है। इस घोषणा के तुरंत बाद शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। खासकर स्टॉक एक्सचेंज और ब्रोकिंग फर्म के शेयर्स 10% तक लुढ़क गए।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।