UPI Charge: दिवाली खत्म, अब यूपीआई पेमेंट पर कटेगा चार्ज? जानें NPCI कब से लागू करने जा रहा नियम

Published : Nov 10, 2026, 07:07 PM IST
UPI

सार

UPI Charge News: दिवाली के बाद यूपीआई पेमेंट पर NPCI का नया नियम लागू कर सकता है। जानिए नया चार्ज कब से कटना शुरू होगा, कितना अमाउंट कटेगा और किसे ये चार्ज देना होगा।

UPI Payment New Rules: दिवाली की रौनक खत्म हो चुकी है और अब हर तरफ UPI पेमेंट से जुड़े नए नियम की चर्चा है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI पेमेंट्स पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लागू करने का फैसला किया था। पहले इसे 15 अक्टूबर से शुरू होना था, लेकिन त्योहारी सीजन (दिवाली) को देखते हुए इसे टाल दिया गया था। अब दिवाली बीत चुकी है, तो सवाल उठ रहा है कि ये नियम लागू होगा या नहीं। अगर हां, तो कब से लागू होने वाला है और इसमें किसके कितने पैसे कटेंगे? आइए जानते हैं NPCI क्या प्लान कर रहा है...

UPI से क्या आम आदमी की जेब से कटेगा पैसा?

अगर आप एक ग्राहक (Customer) हैं, तो आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। ये जो नया चार्ज (MDR) लग रहा है, वो सिर्फ दुकानदारों या व्यापारियों (Merchants) के लिए है। जब कोई दुकानदार अपने बिजनेस वाले क्यूआर कोड (P2M- Person to Merchant) पर पेमेंट रिसीव करेगा, तो ये फीस बैंक या पेमेंट कंपनी को उसे देनी होगी, आपको नहीं। आप चाहे ₹100 भेजें या ₹10,000, आपके बैंक खाते से एक भी एक्स्ट्रा पैसा नहीं कटेगा।

UPI से दोस्तों और रिश्तेदारों को पैसे भेजने पर क्या होगा?

अगर आप अपने दोस्त को बिल बांटने के लिए पैसे भेज रहे हैं, घर वालों को पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं या अपने ही एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में पैसे डाल रहे हैं (Person-to-Person या P2P), तो यह पूरी तरह से फ्री रहेगा। आपसी लेनदेन पर कोई नया नियम या चार्ज लागू नहीं होगा।

दुकानदारों के लिए क्या है नया नियम?

NPCI के नए नियमों के मुताबिक, दुकानदारों को ₹2000 से ऊपर के पेमेंट लेने पर ही चार्ज देना होगा। ₹2000 तक के पेमेंट्स पर कोई फीस नहीं लगेगी। उदाहरण से समझें, तो अगर कोई दुकानदार ₹1 लाख का पेमेंट UPI से लेता है, तो 0.4% के हिसाब से उसका ₹400 चार्ज बनना चाहिए। लेकिन NPCI ने मैक्सिमम लिमिट ₹300 तय की है, इसलिए उस दुकानदार के खाते से सिर्फ ₹300 ही कटेंगे।

कहां कितना पैसा कटेगा?

पेमेंट की जगह / कैटेगरीकितना लगेगा चार्ज (MDR)नियम और शर्तें
नॉर्मल बिजनेस पेमेंट (₹2000 से ज्यादा)0.4% फीसएक बार में ज्यादा से ज्यादा ₹300 ही कटेंगे (चाहे पेमेंट कितना भी बड़ा हो)।
पेट्रोल पंप, रेलवे, टेलीकॉम, बीमासिर्फ ₹5 (फिक्स)₹2000 से बड़े पेमेंट पर फ्लैट ₹5 का चार्ज लगेगा।
शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड्स0.02% फीसइसमें भी ज्यादा से ज्यादा ₹300 ही कटेंगे।

UPI का नया नियम कब से लागू होगा?

NPCI ने अपने 13 अक्टूबर के बयान में कहा था कि त्योहारों के दौरान दुकानदारों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े, इसलिए इसे दिवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। अब चूंकि त्योहारों का सीजन खत्म हो चुका है, इसलिए माना जा रहा है कि NPCI इसी महीने यानी नवंबर में किसी भी दिन इस नियम को लागू करने की तारीख का ऐलान कर सकता है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

PREV

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

कौन हैं प्रतीक्षा टोंडवलकर? जो कभी SBI में 60 रुपए में टॉयलेट साफ करती थीं, फिर उसी बैंक में बनीं AGM
Chhath Puja: ट्रेन फुल, फ्लाइट किराया ₹21000 पार! घर जाने की है टेंशन? काम आएंगे ये 3 सस्ते जुगाड़