वेल्स में खूबसूरत पहाड़-नदी के बीच सिर्फ 35 लाख रु का घर, लेकिन एक कमी से कोई नहीं खरीद रहा

Published : Oct 06, 2021, 03:16 PM IST
वेल्स में खूबसूरत पहाड़-नदी के बीच सिर्फ 35 लाख रु का घर, लेकिन एक कमी से कोई नहीं खरीद रहा

सार

इस संपत्ति की खासियत इसकी लोकेशन है। ये समुद्र के किनारे प्रकृति के बीचोबीच है। लेकिन इसके साथ की सुविधाएं इसपर डेंट लगाती हैं। 

नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर एक ऐसे घर की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे बेचना है। घर की कीमत करीब 35 लाख रुपए है। ये प्रॉपर्टी स्नोडोनिया में है। ये उत्तर पश्चिमी वेल्स में एक पहाड़ी क्षेत्र है। यहां तब तो सब ठीक लगा होगा। लेकिन अब जरा घर का साइज भी जान लीजिए। घर का साइज इतना है कि मुश्किल से आपका बिस्तर भी पड़े। इतना ही नहीं, इस घर में रहने वाले को बाथरूम अटैच नहीं मिलेगा, बल्कि वह बगीचे में शेड डालकर बनाया गया है।
 
समुद्र के किनारे है प्रॉपर्टी
इस संपत्ति की खासियत इसकी लोकेशन है। ये समुद्र के किनारे प्रकृति के बीचोबीच है। लेकिन इसके साथ की सुविधाएं इसपर डेंट लगाती हैं। इस घर में रहने वाले के लिए बाथरूम तो होगा, लेकिन वहां पर कोई शॉवर नहीं मिलेगा। कोई इनडोर बाथरूम नहीं है। किचन और कमरा इतना छोटा है कि खड़ा रहना भी मुश्किल। हालांकि यहां पर आर्म चेयर, सोफा मौजूद है।  

फिर कोई क्यों ले ये घर?
मन में सवाल आ रहा होगा कि इतनी कमियों के बावजूद कोई इसे क्यों खरीदेगा। जवाब है इसकी जगह। दरअसल, इस घर को खरीदकर इसे दोबारा शानदार तरीके से बनाया जा सकता है। इसके पीछे बगीचे में अच्छी खासी जगह है। यहां बड़ा किचन, बाथरूम आराम से बन सकता है। ये घर एक छोटे से गांव में बना है। पोर्थमाडोग से कैरनारफॉन तक की सड़क पर बना ये घर पानी के किनारे बना है। जो इसकी खूबसूरती है। घर के सामने हरे-भरे पेड़ हैं। सुंदर हरियाली है। इस घर को एजेंट बॉब पैरी के जरिए बेचा जा रहा है। 

वेल्स दक्षिण-पश्चिम ब्रिटेन का एक देश है। यहां ऊबड़-खाबड़ रास्ते, पहाड़, नेशनल पार्क,  वेल्श भाषा और सेल्टिक कल्चर के लिए जाना जाता है। कार्डिफ यहां की राजधानी है। यह एक तटीय शहर है। उत्तर-पश्चिम में स्नोडोनिया है, जहां नेशनल पार्क में झीलें, ग्लेशियर और स्नोडन की चोटी तक एक रेलवे है।

ये भी पढ़ें..

Rough Sex के दौरान लड़की की मौत, लेकिन जब कोर्ट ने दोषी प्रेमी को सजा सुनाई तो छिड़ा विवाद

पेट से निकली 1 किलो नुकीली कील, नट-चाकू, डॉक्टर ने बताया- शराब छोड़ने की वजह से मरीज की ये हालत हुई

कोरोना को मिटाने के लिए गेमचेंजर साबित होगी ये दवा, मरने से बचाने में है शानदार रिकॉर्ड

रात भर खर्राटे भर सोते रहे माता-पिता, बिस्तर के नीचे दबी रही 18 दिन की बच्ची, तड़प-तड़प कर हुई मौत

40 साल का वर्जिन शख्स ढूंढ रहा गर्लफ्रेंड, लेकिन ऐसी शर्त रख दी है कि 5 साल से लड़की ही नहीं मिली

बढ़ा हुआ वजह कम होना-स्किन की शाइनिंग, शराब छोड़ने पर बॉडी में क्या-क्या बदलाव होते हैं

PREV

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

Recommended Stories

10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें