
Amrit Bharat Express Explained: भारत में हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। जॉब के लिए जाना हो, पढ़ाई करने, किसी शहर से घर लौटने या फिर तीर्थ यात्रा ट्रेनें लाइफलाइन मानी जाती हैं। सरकार आए दिन रेलवे को ज्यादा फास्ट और बेहतर बनाने पर फोकस कर रही है। इसी कड़ी में अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की गई है। आइए जानते हैं अमृत भारत एक्सप्रेस क्या है, किन रुट्स पर चलती है, क्या-क्या सुविधाएं मिलति हैं और टिकट बुकिंग कैसे कर सकते हैं..
अमृत भारत एक्सप्रेस मॉर्डन, लेकिन पूरी तरह नॉन-एसी लंबी दूरी की ट्रेन है, जिसे खासतौर पर जनरल और स्लीपर क्लास पैसेंजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह ट्रेन दिसंबर 2023 में शुरू की गई थी और इसका मकसद लंबी दूरी की यात्रा को किफायती बनाना, भीड़भाड़ वाले रूट्स पर क्षमता बढ़ाना, जनरल और स्लीपर क्लास यात्रियों को बेहतर सफर देना है। अमृत भारत एक्सप्रेस खासतौर पर उन रूट्स पर चलाई जा रही है, जहां मजदूर, स्टूडेंट्स और मिडिल क्लास पैसेंजर्स बड़ी संख्या में सफर करते हैं। मतलब ये ट्रेन उन पैसेंजर्स के लिए है, जो AC ट्रेन का किराया नहीं चुका सकते, लेकिन सफर में बेसिक आराम, सुरक्षा और भरोसा चाहते हैं।
अमृत भारत एक्सप्रेस पूरी तरह नॉन-एसी ट्रेन है। इसमें आम यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखकर कोच लगाए गए हैं। इसमें 11 जनरल क्लास कोच, 8 स्लीपर क्लास कोच, 1 पैंट्री कार और 2 सेकंड क्लास-कम-लगेज-कम-गार्ड वैन है। इसमें दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग सुविधा है। यह कॉन्फ़िगरेशन भारी यात्री संख्या को संभालने के लिए तैयार किया गया है।
अमृत भारत एक्सप्रेस का किराया 1,000 किलोमीटर के लिए 500 रुपए के आसपास रखा गया है। छोटे सफर के लिए किराया उसी हिसाब से कम हो जाता है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें डायनामिक प्राइसिंग नहीं होती है यानी त्योहार या भीड़ के समय भी किराया अचानक नहीं बढ़ता है। जनवरी 2026 से इस ट्रेन में कुछ नए नियम लागू किए गए हैं। अब स्लीपर क्लास में RAC की सुविधा खत्म कर दी गई है। इसका मतलब है कि टिकट या तो पूरी तरह कंफर्म होगा या फिर सीधे वेटिंग में जाएगा। इससे यात्रियों को पहले से पता रहेगा कि सफर होगा या नहीं। साथ ही स्लीपर क्लास में कम से कम 200 किलोमीटर और जनरल क्लास में 50 किलोमीटर का मिनिमम चार्ज तय किया गया है।
अमृत भारत एक्सप्रेस की टिकट बुकिंग बिल्कुल आम ट्रेनों जैसी है। आप IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर से भी टिकट मिल जाती है। जनरल क्लास के लिए अनारक्षित टिकट भी उपलब्ध रहते हैं।
ट्रेन संख्या 15133 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल
ट्रेन संख्या 15134 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा
ट्रेन संख्या 15293 मुजफ्फरपुर-चार्लापल्ली
ट्रेन संख्या 15294 चरलापल्ली-मुजफ्फरपुर
ट्रेन संख्या 19021 उधना-ब्रह्मपुर
ट्रेन संख्या 19022 ब्रह्मपुर-उधना
ट्रेन संख्या 19623 मदार जंक्शन (अजमेर)-दरभंगा
ट्रेन संख्या 19624 दरभंगा-मदार जंक्शन (अजमेर)
ट्रेन संख्या 14628 छेहरटा (अमृतसर)-सहरसा
ट्रेन संख्या 14627 सहरसा-छेहरटा (अमृतसर)
ट्रेन संख्या 16601 इरोड जंक्शन-जोगबनी
ट्रेन संख्या 16602 जोगबनी-इरोड जंक्शन
ट्रेन संख्या 13697 गया-दिल्ली
ट्रेन संख्या 13698 दिल्ली-गया
ट्रेन संख्या 14048 दिल्ली-सीतामढ़ी
ट्रेन संख्या 14047 सीतामढी-दिल्ली
ट्रेन संख्या 22361 राजेंद्र नगर (टी)-नई दिल्ली
ट्रेन संख्या 22362 नई दिल्ली-राजेंद्र नगर (टी)
ट्रेन संख्या 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार (टी)
ट्रेन संख्या 15568 आनंद विहार (टी)-बापूधाम मोतिहारी
ट्रेन संख्या 15561 दरभंगा-गोमती नगर
ट्रेन संख्या 15562 गोमती नगर-दरभंगा
ट्रेन संख्या 13435 मालदा टाउन-गोमती नगर
ट्रेन संख्या 13436 गोमती नगर-मालदा टाउन
ट्रेन संख्या 11015 लोकमान्य तिलक (टी)-सहरसा
ट्रेन संख्या 11016 सहरसा-लोकमान्य तिलक (टी)
ट्रेन नंबर 13434 मालदा टाउन-एसएमवीटी बेंगलुरु
ट्रेन संख्या 13433 एसएमवीटी बेंगलुरु-मालदा टाउन
ट्रेन संख्या 15557 दरभंगा जंक्शन-आनंद विहार (टी)
ट्रेन संख्या 15558 आनंद विहार (टी)-दरभंगा जं
ट्रेन संख्या 13065 कोलकाता (हावड़ा)-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 13066 आनंद विहार टर्मिनल-कोलकाता (हावड़ा) अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 22587 कोलकाता (सियालदह)-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 22588 बनारस-कोलकाता (सियालदह) अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 15671 गुवाहाटी (कामाख्या)-रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 15672 रोहतक-गुवाहाटी (कामाख्या) अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 15949 डिब्रूगढ़-लखनऊ (गोमती नगर) अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 15950 लखनऊ (गोमती नगर)-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 20603 न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 20604 नागरकोइल-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 20609 न्यू जलपाईगुड़ी-तिरुचिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 20610 तिरुचिरापल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 16598 अलीपुरद्वार-एसएमवीटी बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 16597 एसएमवीटी बेंगलुरु-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 11032 अलीपुरद्वार-मुंबई (पनवेल) अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 11031 मुंबई (पनवेल)-अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 16108 कोलकाता (सांतरागाछी)-तांबरम अमृत भारत एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 16107 तांबरम-कोलकाता (संतरागाछी) अमृत भारत एक्सप्रेस
इसे भी पढ़ें- Gaya Delhi Amrit Bharat Express: गया से दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू, जानें रूट - टाइमिंग और किराया
इसे भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा दांव! अमृत भारत की 9 नई ट्रेनें-अब किन शहरों की दूरी होगी आधी? जानिए रूट और डिटेल्स
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।