दुनिया में 2668 अरबपतियों के बारे में कितना जानते हैं आप, ये है टॉप 15 सबसे अमीर, अमेरिका-चीन का दबदबा बरकरार

फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में भारत के भी दो उद्योगपति टॉप 15 में जगह बनाए हुए हैं। भारत के मशहूर बिजनेस मैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का नाम टॉप 15 की लिस्ट में है। मुकेश अंबानी 90.7 बिलियन डॉलर व गौतम अडानी 90 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ क्रमश: 10वें व 11वें नंबर पर हैं। मार्क जुकरबर्ग 15वें नंबर पर हैं।

Dheerendra Gopal | Published : Sep 10, 2022 12:31 PM IST / Updated: Sep 10 2022, 06:05 PM IST

World's Richest People: महामारी, युद्ध की वजह से मंदी झेल रही दुनिया में आमजन-गरीब ही नहीं बल्कि अरबपतियों को भी चपेट में लिया है। फोर्ब्स के एक सर्वे में पिछले एक साल में 1000 से अधिक अरबपतियों की संपत्ति कम हुई है। हालांकि, जब दुनिया में अरबपतियों की संपत्ति कम हो रही है तो उसी दौर में दुनिया को 236 नए अरबपति मिले हैं। फिलहाल, अमेरिका के पास अरबपतियों की सबसे अधिक संख्या है। यूएस में 4.7 ट्रिलियन डॉलर के कुल असेट वाले 735 अरबपति हैं। जबकि अरबपतियों के मामले में चीन दूसरे नंबर पर है। सबसे अधिक नुकसान भी चीन व रूस को हुआ है। रूस में 34 अरबपति कम हो गए हैं तो चीन में 87 अरबपति कम हुए हैं। चीन में इस बार 607 अरबपति हैं जिनकी कुल संपत्ति 2.3 ट्रिलियन डॉलर है। रिपोर्ट में 2668 अरबपतियों की लिस्ट जारी की गई है। देखिए टॉप 15 दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट...


नाम           नेटवर्थ    उम्र  देश      कंपनी

एलन मस्क     219     50   यूएस   टेस्ला, स्पेसएक्स
 
जेफ बेजोस     171     58    यूएस   अमेजन

बर्नाड अर्नाल्ट    158    73    फ्रांस   एलवीएमएच

बिल गेट्स      129    66    यूएस    माइक्रोसाफ्ट

वॉरन बफेट      118   91     यूएस   बर्कशायर हैथवे

लैरी पेज        111   49     यूएस    गूगल

सर्गे ब्रिन       107   48      यूएस    गूगल

लैरी एलिसन    106    77     यूएस    साफ्टवेयर

स्टीव बाल्मर     94.4  66    यूएस     माइक्रोसाफ्ट

मुकेश अंबानी    90.7  64    भारत     विभिन्न

गौतम अडानी    90    59    भारत     विभिन्न

माइकल ब्लमबर्ग  82    80      यूएस     ब्लूमबर्ग

कार्लोस स्लीम हेलू  81.2 82      मेक्सिको    टेलीकॉम

फ्रेंन्कोइस बेटेनकोर्ट मेयर्स  72.8  68   फ्रांस   लॉरियल

मार्क जुकरबर्ग    67.3   37     यूएस      फेसबुक
(Note: total assets are calculated in billion dollars)

अरबपतियों की लिस्ट में भारत के भी दो उद्योगपति

फोर्ब्स की अमीरों की लिस्ट में भारत के भी दो उद्योगपति टॉप 15 में जगह बनाए हुए हैं। भारत के मशहूर बिजनेस मैन मुकेश अंबानी और गौतम अडानी का नाम टॉप 15 की लिस्ट में है। मुकेश अंबानी 90.7 बिलियन डॉलर व गौतम अडानी 90 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ क्रमश: 10वें व 11वें नंबर पर हैं। मार्क जुकरबर्ग 15वें नंबर पर हैं।

यह भी पढ़ें:

किंग चार्ल्स III को अब पासपोर्ट-लाइसेंस की कोई जरुरत नहीं, रॉयल फैमिली हेड कैसे करता है विदेश यात्रा?

Queen Elizabeth II की मुकुट पर जड़ा ऐतिहासिक कोहिनूर हीरा अब किसके सिर सजेगा? जानिए भारत से क्या है संबंध?

कौन हैं प्रिंस चार्ल्स जो Queen Elizabeth II के निधन के बाद बनें किंग?

Share this article
click me!