ये हैं दुनिया के 8 बड़े दानवीर, जिन्हें इतिहास भी रखेगा यादः लाखों-करोड़ों नहीं अरबों रुपए समाज को दिया

गौतम अदाणी ने अपने जन्मदिन पर 60000 करोड़ रुपए दान दिया है। अब दुनिया के बड़े दानवीरों के नामों में वे शामिल हो गए हैं। ऐसे दानवीरों में गौतम अदाणी अकेले नहीं हैं। देश और विदेश में कई ऐसे नाम हैं, जो बड़े दानवीर कहलाते हैं। चलिए कुछ दानवीरों के बारे में हम आपको बताते हैं। 

Moin Azad | Published : Jun 24, 2022 1:28 PM IST / Updated: Jun 24 2022, 07:08 PM IST

नई दिल्लीः गौतम अदाणी ने अपने जन्मदिन पर 60000 करोड़ रुपए दान दे दिया। उन्होंने कहा कि यह समाज सेवा में काम आएगा। ऐसे ही कई दानवीर देश में मौजूद हैं, जिन्होंने समाज के लिए काफी कुछ किया है। इस फेहरिश्त में जमशेद टाटा का नाम अव्वल पर रखा जाता है। हुरुन रिपोर्ट और एडेलगिव फाउंडेशन द्वारा तैयार विश्व के 50 दानवीरों की सूची में जमशेदजी को पिछले 100 सालों में दुनिया का सबसे बड़ा दानवीर चुना गया है। उनके द्वारा स्थापित टाटा समूह ने सबसे ज्यादा 102 अरब डॉलर (करीब 75 खरब 70 अरब 53 करोड़ 18 लाख रुपये) का दान दिया है। वहीं अजीम प्रेमजी भी किसी से कम नहीं हैं। अमेरिकी जनगणना (2014 से 2018 तक) के अनुसार दुनिया में 5 नाम ऐसे भी है, जिन्होंने पूरे विश्व में अलग-अलग क्षेत्र में कई काम किए। 

 

Latest Videos

अजीम प्रेमजी
जानकारी दें कि आईटी कंपनी विप्रो के संस्थापक अजीम प्रेमजी (Azim Premji) ने वित्त वर्ष 2020-21 में 9,713 करोड़ रुपये दान दिया। उनके बारे में कहावत है कि वे हर रोज 27 करोड़ रुपये दान देते हैं। एडेलगिव हुरुन इंडिया फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2021 के अनुसार कोरोना काल में प्रेमजी ने ज्यादा दान दिया। उन्होंने अपने पूरे दान में एक चौथाई की वृद्धि की थी।

गौतम अदाणी
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी भी देश-दुनिया के दानवीरों में से एक हैं। वे अलग-अलग मौकों पर दान दजेते रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने जन्मदिन (24 जून) के मौके पर 60000 करोड़ रुपए का दान दिया है। दान देने के बाद उन्होंने कहा कि यह राशि देशहित में काम आएगी।  

दुनिया के बड़े दानवीर
दुनिया के सौ सालों के सबसे उदार दानवीरों की सूची 2021 के मुताबिक, इसमें नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक बनाने वाले टाटा समूह के जमशेदजी दान देने में दुनिया के अन्य उद्योगपतियों से काफी आगे हैं। सूची में बिल गेट्स और उनकी तलाकशुदा पत्नी मिलिंडा गेट्स भी हैं, जिन्होंने 74.6 अरब डॉलर का दान दिया है। वहीं वारेन बफे 37.4 अरब डॉलर, जॉर्ज सॉरस 34.6 अरब डॉलर और जॉन डी रॉकफेलर 26.8 अरब डॉलर दान में दिया है।

वॉरेन बफे
दुनिया में सबसे बड़े दानवीरों में से एक हैं वॉरेन बफे। 90 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक बफे ने अमेरिकी जनगणना (2014 से 2018 तक) के अनुसार, 1052 अरब रुपए लोगों की भलाई के लिए दान दिए। वो स्वास्थ्य सुधारने और गरीबी हटाने की दिशा में काम कर रहे हैं। 

बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स
टॉप दानवीरों की लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के मालिक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स का नाम भी आता है। गेट्स दंपत्ति ने 708.34 अरब रुपए से ज्यादा का दान किया है।

जॉर्ज सोरोस
सबसे ज्यादा दान करने वाले लोगों में जॉर्ज सोरोस का नाम भी शामिल है। लोगों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए और मानवाधिकार की रक्षा के लिए उन्होंने अमेरिकी जनगणना (2014 से 2018 तक) के अनुसार सिर्फ पांच सालों में 221 अरब रुपए से ज्यादा का दान कर दिया था। 

माइकल ब्लूमबर्ग
माइकल ब्लूमबर्ग ने अमेरिकी जनगणना (2014 से 2018 तक) के अनुसार पांच सालों में 214.56 अरब रुपए से ज्यादा का दान दिया था। अपने इस दान की बदौलत उन्होंने क्लाइमेट चेंज और स्वास्थ्य को सुधारने का जिम्मा उठाया था।

वॉल्टन फैमिली
दुनिया में अभी तक सबसे ज्यादा दान करने वाले लोगों में कई लोग शामिल हैं। इनमें से बड़े नामों में वॉल्टन फैमिली भी आते है। अमेरिकी जनगणना (2014 से 2018 तक) के अनुसार वॉल्टन फैमिली शिक्षा और पर्यावरण को सुधारने के लिए 164.49 अरब रुपए से ज्यादा दान कर चुके थे। 

यह भी पढ़ें- Gautam Adani के 60वें जन्मदिन पर उनके परिवार ने 60000 करोड़ रुपए किया दान, कहा- 'आत्मनिर्भर भारत को मिलेगा बल

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
'तिरुपति के प्रसाद में जानवरों की चर्बी', Chandra Babu Naidu के बयान पर बवाल
करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts