
करियर डेस्क : सिर्फ लड़के ही नहीं अग्निपथ स्कीम (Agnipath Scehme) के तहत लड़कियों की भी भर्ती की जाएगी। सेना में शामिल होने वाली लड़कियां भी अग्निवीर कहलाएंगी। इंडियन नेवी (Indian Navy) में इंजीनियर मैकेनिक, कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट, मेडिकल असिस्टेंट और सेलर यानी नाविक (Sailor) जैसी पोस्ट पर उनकी भर्ती की जाएगी। वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने बताया है कि अग्निपथ स्कीम के तहत होने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में 20 प्रतिशत सीटें महिला कैंडिडेट्स के लिए रिजर्व हैं। भर्ती के बाद उनकी पोस्टिंग अलग-अलग ब्रांच में की जाएगी। यहां पढ़ें इंडियन नेवी में लड़कियों की भर्ती से जुड़े सभी सवालों के जवाब...
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
जो भी महिला कैंडिडेट अग्निवीर बनने इस भर्ती में हिस्सा लेनी चाहती हैं, उनकी उम्र साढ़े 17 साल से 21 साल के बीच होनी चाहिए। वह 10वीं पास होनी चाहिए और अनमैरिड हो। इसके साथ ही उनकी हाइट 152 इंच यानी 4 फीट 11 इंच होनी चाहिए। लड़कियों के लिए हाइट में कुछ छूट भी दी जाएगी। इसकी जानकारी के लिए इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
सेलेक्शन प्रॉसेस
लिखित परीक्षा और फिजिटकल टेस्ट के जरिए लड़कियों का सेलेक्शन होगा। एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइप के क्वेश्चन आएंगे। 30 मिनट की परीक्षा होगी। मैथ्य, साइंस और जनरल नॉलेज से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसका सेलेबल और सैंपल पेपर इंडियन नेवी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। लिखित परीक्षा पास होने के बाद अग्निवीर लड़कियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। उन्हें 8 मिनट में 1.6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। 15 उठक-बैठक और 10 सिटअप भी उनसे कराया जाएगा। इसमें पास होने के बाद उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा, जो कि INS चिल्का में होगा। इसके बाद उनका फाइनल सेलेक्शन हो जाएगा और उन्हें पोस्टिंग दी जाएगी।
सैलरी और सुविधाएं
इंडियन नेवी में नौकरी मिलने के पहले साल महिला अग्निवीर को हर महीने 30 हजार रुपए सैलरी मिलेगी। इसके बाद दूसरे साल हर महीने 40 हजार रुपए, तीसरे साल हर महीने 36 हजार 500 रुपए और चौथे साल 40 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे। नौकरी के दौरान उन्हें 48 लाख का गैर अंशदायी जीवन बीमा दिया जाएगा। आर्मी हॉस्पिटल में उन्हें मेडिकल सुविधाएं और कैंटीन सुविधा मिलेगी। नौकरी के दौरान अगर उनकी मौत होती है तो उनकी फैमिली को एकमुश्त 44 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं, अगर कोई अग्निवीर दिव्यांग होती हैं तो डिसेबिलिटी के आधार पर उन्हें राशि दी जाएगी। यह वन टाइम होगा।
रिटायरमेंट के बाद क्या मिलेगी सुविधा
अग्निवीर लड़कियां जब ड्यूटी जॉइन करने के चार साल बाद रिटायर हो जाएंगे तो उन्हें कई सुविधाएं मिलेंगी। लड़कियों के हर बैच से 25 प्रतिशत को परमानेंट नौकरी दी जाएगी। जो इनमें शामिल नहीं होंगी, वे परमानेंट जॉब के लिए अप्लाई कर सकेंगी। उनकी सैलरी का 30 प्रतिशत हिस्सा हर महीने समग्र निधि में जाएगा। इसका 30 प्रतिशत हिस्सा सरकार अपने पास से जमा करेगी। रिटायरमेंट के बाद अग्निवीर को 10.04 लाख और ब्याज के साथ सेवा निधि पैकेज मिलेगा, जिस पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
कब से शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
इंडियन नेवी अग्निवीर MR की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। शेफ, स्टीवार्ड और हाईजिनिस्ट के पोस्ट पर आवदेन 25 जुलाई, 2022 से शुरू है और इसकी लास्ट डेट 30 जुलाई, 2022 है। नेवी की ऑफइशियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें
Agnipath scheme: इंडियन नेवी में शामिल होने के लिए 3 लाख से अधिक युवाओं ने दिया आवेदन
यूपी से एमपी तक सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, जानें कहां-कहां मिलेगी प्राथमिकता
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi