अलीगढ़ की अलीशा ने जीता राजभाषा हिंदी उत्तम राइटिंग कंप्टिशन का पहला पुरस्कार, जानिए किसने किया सम्मानित

Published : Jan 19, 2023, 01:32 PM IST
अलीगढ़ की अलीशा ने जीता राजभाषा हिंदी उत्तम राइटिंग कंप्टिशन का पहला पुरस्कार, जानिए किसने किया सम्मानित

सार

अलीशा जैनब नाम की मुस्लिम लड़की ने राजसभा हिंदी उत्तम लेखन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। जैनब को हिंदी प्रचार संस्था की ओर से सम्मानित भी किया गया है। वह अलीगढ़ के अवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल की 6-बी क्लास की छात्रा है। 

एजुकेशन डेस्क। अलीगढ़ की एक स्कूली छात्रा अलीशा जैनब ने हिंदी लेखन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। राजसभा हिन्दी लेखन प्रतियोगिता में अलीशा को पहला स्थान मिला है। जैनब को हिंदी प्रचार संस्था की ओर से इस शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया है। अलीगढ़ की रहने वाली अलीशा अवर लेडी फातिमा स्कूल की कक्षा 6बी की छात्रा है। उसने महात्मा गांधी राजसभा हिंदी प्रचार संस्था, सदाशिव पेठ पुणे की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है। 

संस्था की ओर से जैनब को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, जैनब के माता और पिता बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी बेटी के लेखन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने पर खुशी जाहिर की है। जसीम मोहम्मद नाम के एक प्रोफेसर ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस खुशखबरी को शेयर किया है। प्रोफेसर जसीम मोहम्मद ने ट्वीट में कहा, राजभाषा हिंदी प्रतियोगिता में अलीशा जैनब को प्रथम स्थान। @OlfAligarh की छात्रा अलीशा जैनब को हिंदी प्रचार संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।  

 

 

बता दें कि हिंदी प्रचार सभा की शुरुआत स्वतंत्रता आंदोलन के साथ एक आंदोलन के तौर पर हुई थी। महात्मा गांधी ने जन जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से वर्ष 1918 में दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा की स्थापना की। 1918 से मद्रास में हिंदी की कक्षाएं शुरू हुईं और देवदास गांधी, जो महात्मा गांधी के पुत्र हैं, इसके पहले हिंदी प्रचारक थे। दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा का मुख्यालय टी. नगर, चेन्नई में है और इसके चार मंडल चार राज्यों तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में स्थित हैं। 

खबरें और भी हैं..

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें  

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!