
नई दिल्ली। AP SSC Result 2022: आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, बीएसई एएपी 12वीं और 10वीं बोर्ड के रिजल्ट जल्द जारी होने वाले हैं। माना जा रहा है कि रिजल्ट 6 जून, सोमवार को जारी हो सकते हैं। इससे पहले यह रिजल्ट शनिवार, 4 जून को जारी होने वाला था। मगर अंतिम समय पर इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया।
आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bse.ap.gov.in और manabadi.com पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि इस साल आंध्र प्रदेश SSC के रिजल्ट की तारीख का ऐलान 26 दिन बाद कर दिया गया था।
जिन छात्रों को ई ग्रेड मिला वे भी पास होंगे
आंध्र प्रदेश बोर्ड में ई ग्रेड आने पर छात्र पास माने जाएंगे। एक या दो सब्जेक्ट में मार्क्स कम आने पर उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस साल आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं के एग्जाम 27 अप्रैल 2022 से 9 मई 2022 तक हुए थे। इसमें करीब 6 लाख छात्र शामिल हुए थे।
अंतिम समय पर शनिवार को रोक दिया गया रिजल्ट
बीते शनिवार को रिजल्ट जारी होने से पहले कुछ तकनिकी समस्या आ गई, जिससे अंतिम समय पर परिणाम रोक दिए गए। आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर बताया था परिणाम जब भी जारी होंगे, इसकी सूचना पहले से छात्रों और अभिभावकों को दे दी जाएगी। वहीं, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए एक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि अब रिजल्ट सोमवार, 6 जून को जारी होंगे।
यह भी पढ़ें:
RBSE 12th Science, Commerce Result 2022: इन वेबसाइट पर देखें रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
RBSE Result 2022: जल्द आ सकता है राजस्थान बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, यहां कर सकते हैं चेक
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi