देश में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय खोलने की योजना, केंद्र सरकार ने लोकसभा में रखा विधेयक

Published : Dec 11, 2019, 01:42 PM IST
देश में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय खोलने की योजना, केंद्र सरकार ने लोकसभा में रखा विधेयक

सार

लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक 2019 पेश किया गया मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उक्त विधेयक पेश किया

नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक, 2019 पेश किया गया। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उक्त विधेयक पेश किया। इसमें संस्कृत में शिक्षण और अनुसंधान के लिए, संस्कृत संवर्द्धन से जुड़े क्रियाकलापों के विकास के लिए विश्वविद्यालयों की स्थापना और नियमन के लिए तथा उससे संबंधित विषयों का उपबंध किया गया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विधेयक को मंजूरी दी थी। इसके तहत संस्कृत के तीन डीम्ड विश्वविद्यालयों को केंद्रीय विश्वविद्यालयों में परिवर्तित करने का प्रस्ताव है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट की मंजूरी के बाद कहा था कि संस्कृत के लिये पहली बार केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाया जा रहा है जो कि एक अच्छी पहल है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

NEET Paper Leak Case: लेक्चरर, ब्यूटीशियन से लेकर दलाल तक, देखिए नीट पेपर लीक गैंग के 9 चेहरे
CBSE 12th Result 2026 Roll Number Wise: रोल नंबर से ऐसे चेक करें सीबीएसई 12वीं रिजल्ट, मार्कशीट डाउनलोड Direct Link