CBSE समेत अब तक 7 राज्यों में कैंसिल हो चुके हैं बोर्ड एग्जाम, कोरोना संक्रमण के कारण हुआ फैसला

Published : Apr 16, 2021, 11:00 AM ISTUpdated : Apr 16, 2021, 11:03 AM IST
CBSE समेत अब तक 7 राज्यों में कैंसिल हो चुके हैं बोर्ड एग्जाम, कोरोना संक्रमण के कारण हुआ फैसला

सार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण 7 राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है या रद्द कर दिया गया है। बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी कैंसिल कर दिया गया है। सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा कैंसल कर इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट निकालने का निर्णय लिया है।

करियर डेस्क.  कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण देश के कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। तेलंगाना में भी कोविड -19 के पॉजिटिव मामलों में हो रही वृद्धि के बाद अब 10वीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है जबकि 12वीं की परीक्षा को अनिश्चितकालीन तक के लिए स्थगित कर दिया है। 17 मई से होने वाली कक्षा 10वीं की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गईं हैं। तेलंगाना बोर्ड ऑफ सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेशन द्वारा ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया के आधार पर रिजल्ट तैयार करने का निर्णय लिया गया है।

इसे भी पढ़ें-  आपको शौक बन सकता है आपके फ्यूचर का स्टार्टअप, इस फील्ड में रोजगार के कई अवसर

 

1 मई से होनीं थी परीक्षाएं
12वीं की परीक्षाएं 1 मई से 19 मई तक आयोजित होने वाली थीं। जून के पहले सप्ताह में स्थिति की  समीक्षा की जाएगी उसके आधार पर ही परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा। परीक्षा से पहले करीब 15 दिन पहले नोटिस दिया जाएगा। 11वीं कक्षा के छात्रों को प्रमोट किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि अगर छात्र मार्किस से खुश नहीं है तो छात्र को पेपर में बैठने का मौका दिया जाएगा।


पासिंग मार्क्स दिए जाएंगे
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी एक अन्य आदेश में कहा गया है कि बैकलॉग वाले सभी इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष के छात्रों को केवल बैकलॉग के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्‍स दिए जाएंगे।

इन राज्यों की परीक्षाएं कैंसिल
यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड, छत्‍तीसगढ़ बोर्ड, पंजाब बोर्ड, राजस्थान बोर्ड, महाराष्ट्र बोर्ड, एमपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित किया जा चुका हैं। सीबीएसई ने 10वीं की परीक्षा कैंसल कर इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट निकालने का निर्णय लिया है। वहीं, 12वीं की परीक्षा कब से होंगी इसके लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।  

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!