ठंड में स्कूटर से आती थी कर्मचारी, बॉस ने देखा तो गिफ्ट कर दी 43 लाख की BMW, फिर जो हुआ वो हैरान करने वाला

Published : Oct 08, 2026, 07:06 PM IST
Boss Gifts BMW to Employees

सार

Boss Gifts BMW to Employees: ठंड में स्कूटर से ऑफिस पहुंची कर्मचारी को देखकर एक बॉस ने ऐसा फैसला लिया कि हर कोई हैरान रह गया। उसने दो कर्मचारियों को नई BMW कारें गिफ्ट कर दीं। जानिए कहां का है मामला?

Boss Gifts BMW Cars to Employees: चीन में एक रेस्टोरेंट मालिक ने अपने दो सबसे शानदार प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को ऐसा इनाम दिया, जिसकी उन्होंने शायद कभी कल्पना भी नहीं की थी। हेनान प्रांत में बीफ हॉटपॉट चेन चलाने वाली मा यानली ने अपनी दो महिला कर्मचारियों को नई BMW कारें गिफ्ट की हैं। खास बात यह है कि कर्मचारियों से इसके बदले कोई पैसा नहीं लिया गया और न ही किसी तरह का समझौता कराया गया।

ठंड में स्कूटर से आती थी कर्मचारी, तभी आया BMW देने का ख्याल

मा यानली के मुताबिक, इस फैसले के पीछे कोई कंपनी स्कीम नहीं, बल्कि एक सुबह का अनुभव था। उनकी कर्मचारी ली जी करीब आठ साल से उनके साथ काम कर रही हैं और आमतौर पर इलेक्ट्रिक स्कूटर से रेस्टोरेंट पहुंचती थीं। एक ठंडी सुबह जब ली काम पर पहुंचीं तो उनका चेहरा ठंड से लाल था, कान बैंगनी पड़ गए थे और हाथ भी ठंडी हवा से अकड़ गए थे। यह देखकर मा ने अपने और कर्मचारी के सफर के बीच का फर्क महसूस किया। उन्होंने सोचा कि जब वह खुद कार में गर्माहट और आराम के साथ सफर कर सकती हैं, तो उनकी कर्मचारी ऐसा क्यों नहीं कर सकती।

ये भी पढ़ें- Elon Musk की कंपनियां इतनी तेजी से कैसे काम करती हैं? पूर्व X CEO ने बताया मस्क के ट्रिलियनेयर बनने के पीछे का राज

BMW शोरूम पहुंचीं तो सामने था बड़ा सरप्राइज

24 सितंबर को मा अपने कुछ कर्मचारियों को यह कहकर BMW शोरूम ले गईं कि वहां एक मीटिंग है। लेकिन शोरूम पहुंचने पर कर्मचारियों को पता चला कि असली वजह कुछ और थी। ली जी को सफेद BMW दी गई, जिसे उसी दिन उनके नाम पर रजिस्टर किया गया। दूसरी कर्मचारी लियू यिंगयिंग को ग्रे BMW मिली। दोनों कारों की कीमत करीब 3 लाख चीनी युआन, यानी लगभग 43 लाख रुपये बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, मा ने दोनों गाड़ियों का भुगतान कर्मचारियों को सौंपने से करीब दो हफ्ते पहले ही पूरा कर दिया था।

ये भी पढ़ें- होम गार्ड की नौकरी के लिए साड़ी में नंगे पैर दौड़ी झारखंड की कविता, 6 मिनट में पूरी की 1600 मीटर रेस, वीडियो वायरल

'कंपनी की सफलता में कर्मचारियों का भी हिस्सा'

मा यानली का कहना है कि यह सिर्फ दो कर्मचारियों को खुश करने की बात नहीं है। उनका मानना है कि कारोबार की सफलता में कर्मचारियों की मेहनत का भी बड़ा योगदान है। वह पहले भी पारंपरिक चीनी त्योहारों पर कर्मचारियों को रोजमर्रा की जरूरत का सामान और कैश बोनस देती रही हैं।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Elon Musk की कंपनियां इतनी तेजी से कैसे काम करती हैं? पूर्व X CEO ने बताया मस्क के ट्रिलियनेयर बनने के पीछे का राज
Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका