CBSE 12th Result 2026 Toppers List: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, 94 हजार से ज्यादा को 90%+ अंक, जानें टॉपर कौन?

Published : May 13, 2026, 03:05 PM ISTUpdated : May 13, 2026, 03:18 PM IST
CBSE 12th Result 2026 Toppers List

सार

CBSE 12th Result 2026 Toppers List: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। इस साल 85.20% छात्र पास हुए हैं। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। जानिए पास प्रतिशत, 90% से ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों की संख्या, कंपार्टमेंट आंकड़े और मेरिट सर्टिफिकेट-टॉपर्स लिस्ट से जुड़ी पूरी डिटेल।

CBSE 12th Result 2026 Toppers List: सेंटल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Central Board of Secondary Education) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया। इस बार कुल 85.20 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइटों पर भारी ट्रैफिक देखने को मिला, जिसके चलते कई जगह छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छात्र अपना सीबीएसई 12वीं परिणाम 2026 (CBSE 12th Result 2026) ऑनलाइन पोर्टल के साथ-साथ DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी देख सकते हैं।

CBSE 12th Result 2026 Toppers: लड़कियों का शानदार प्रदर्शन, लड़कों से आगे निकलीं

इस साल भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% दर्ज किया गया, जबकि लड़कों का रिजल्ट 82.13% रहा। यानी छात्राओं ने लड़कों के मुकाबले 6.73 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है।

CBSE 12th Result 2026: कितने छात्रों ने दी परीक्षा, कितने हुए पास

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए कुल 17,80,365 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 15,07,109 छात्र सफल घोषित किए गए। हालांकि इस बार का कुल पास प्रतिशत पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम रहा है। बीते वर्ष 88.39 प्रतिशत छात्र पास हुए थे, जबकि इस साल यह आंकड़ा 85.20% पर आ गया।

CBSE 12th Result 2026 Out: 90% से ज्यादा अंक लाने वाले छात्रों की बड़ी संख्या

इस बार बड़ी संख्या में छात्रों ने शानदार अंक हासिल किए हैं। बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक 94,028 छात्रों ने 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं 17,113 छात्रों ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल कर अपनी अलग पहचान बनाई है।

CBSE 12th Result 2026 Toppers List: टॉपर्स लिस्ट नहीं होगा जारी

CBSE ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि बोर्ड आधिकारिक टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं करेगा। कोरोना महामारी के बाद से बोर्ड ने मेरिट लिस्ट और टॉपर्स की घोषणा बंद कर दी थी और वही प्रक्रिया इस साल भी जारी रखी गई है। हालांकि जिन छात्रों ने अपने-अपने विषयों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, उनमें से टॉप 0.1 प्रतिशत छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

CBSE 12th Result 2026: किन स्कूलों का रिजल्ट रहा सबसे बेहतर

इस बार केंद्रीय विद्यालयों का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा। स्कूल कैटेगरी के अनुसार पास प्रतिशत इस प्रकार रहा-

  • केंद्रीय विद्यालय- 98.55%
  • जवाहर नवोदय विद्यालय- 98.47%
  • सरकारी विद्यालय- 89.55%
  • सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय- 86.07%
  • एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल- 85.55%
  • स्वतंत्र विद्यालय- 84.22%

CBSE 12th Result 2026 Top Performing Districts: सीबीएसई कक्षा 12वीं रिजल्ट टॉपर जिले

क्षेत्रों में, त्रिवेंद्रम का रिजल्ट 95.62% पास प्रतिशत के साथ सबसे अच्छा दर्ज किया गया। वहीं अन्य में-

1. त्रिवेंद्रम- 95.62%

2. चेन्नई- 93.84%

3. बेंगलुरु- 93.19%

4. विजयवाड़ा- 92.77%

5. दिल्ली पश्चिम- 92.34%

6. दिल्ली पूर्व- 91.73%

7. अहमदाबाद- 90.60%

8. गुरुग्राम- 88.45%

9. लुधियाना- 87.92%

10. पुणे- 87.32%

11. अजमेर- 86.78%

12. पंचकुला- 85.73%

13. रांची- 85.01%

14. गुवाहाटी- 83.41%

15. लखनऊ- 82.21%

16. भुवनेश्वर- 81.71%

17. देहरादून- 81.42%

18. रायपुर- 80.88%

19. भोपाल- 79.43%

20. नोएडा- 79.02%

21. पटना- 74.45%

22. प्रयागराज- 72.43%

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: 1.63 लाख छात्रों की आई कंपार्टमेंट

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026 में करीब 1,63,800 छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है। कंपार्टमेंट मामलों में प्रयागराज रीजन सबसे ऊपर रहा। कई अन्य क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होगी। सबसे ज्यादा कंपार्टमेंट वाले रीजन की लिस्ट नीचे देखें-

  • प्रयागराज- 16.76%
  • दिल्ली ईस्ट- 12.57%
  • पंचकूला- 12.30%
  • बेंगलुरु- 12.14%
  • लुधियाना- 11.42%
  • रायपुर- 10.35%
  • रांची- 9.67%
  • लखनऊ- 9.30%
  • चेन्नई- 9.23%
  • पटना- 9.13%
  • वहीं सबसे कम कंपार्टमेंट प्रतिशत तिरुवनंतपुरम, देहरादून और गुरुग्राम क्षेत्रों में दर्ज किया गया।

ऐसे चेक कर सकते हैं CBSE 12वीं का रिजल्ट 2026

छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां CBSE Class 12 Result 2026 के लिंक पर क्लिक कर रोल नंबर समेत जरूरी जानकारी भरनी होगी। सबमिट करते ही स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी। अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से समस्या आए तो छात्र DigiLocker और UMANG ऐप की मदद से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने स्कूलों को 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन जारी करने के निर्देश भी दिए हैं, जिसकी सहायता से छात्र डिजिटल डॉक्यूमेंट एक्सेस कर सकेंगे।

CBSE 12th Result 2026 Direct Link

CBSE 12th Result 2026: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

CBSE के नियमों के मुताबिक किसी भी छात्र को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। जो छात्र इस मानदंड को पूरा नहीं कर पाए हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया जाएगा। जिसकी डिटेल जल्द ही शेयर की जाएगी। किसी भी लेटेस्ट अपडेट के लिए सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

PREV

सरकारी नौकरियों की नोटिफिकेशन, परीक्षा तिथियां, एडमिट कार्ड, रिज़ल्ट और कट-ऑफ अपडेट्स पाएं। करियर टिप्स, स्किल डेवलपमेंट और एग्ज़ाम गाइडेंस के लिए Career News in Hindi और सरकारी भर्ती से जुड़े ताज़ा अपडेट्स के लिए Sarkari Naukri सेक्शन देखें — नौकरी और करियर जानकारी भरोसेमंद तरीके से यहीं।

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CBSE 12th Result 2026 Out: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र पास, Direct Link से चेक और डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
CBSE Class 12 Result 2026 Out: मोबाइल पर नहीं खुल रही वेबसाइट? इन 5 स्मार्ट ट्रिक्स से तुरंत चेक करें रिजल्ट