CBSE Term 1 Result: स्टूडेंट्स इन साइट्स में देखें अपना रिजल्ट, जानें कैसे करना है डाउनलोड

Published : Mar 09, 2022, 03:00 PM IST
CBSE Term 1 Result: स्टूडेंट्स इन साइट्स में देखें अपना रिजल्ट, जानें कैसे करना है डाउनलोड

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) द्वारा जल्द ही सीबीएसई टर्म-1 का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 मार्च से पहले रिजल्ट घोषित हो सकता है। जबकि बोर्ड ने अभी तक कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है।

करियर डेस्क.  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) द्वारा जल्द ही सीबीएसई टर्म-1 का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 10 मार्च से पहले रिजल्ट घोषित हो सकता है। जबकि बोर्ड ने अभी तक कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम की कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। संभावना जताई जा रही है कि 12वीं टर्म-1 के नतीजे आज (बुधवार, 9 मार्च) को जारी किए जाएंगे। जिन स्टूडेंट्स ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपना रिजल्ट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, digilocker.gov.in पर देख सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करीब, 32 लाख से अधिक छात्र अपने सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 1 के परिणाम जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

कहां से कर सकते हैं डाउनलोड
हालांकि बोर्ड की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में स्टूडेंट्स को सर्तकता से ऑफिशियल पोर्टल पर नजर रखनी होगी। सीबीएसई कक्षा 12वीं कक्षा 1 के परिणाम घोषित होने के बाद छात्र इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि सीबीएसई अधिकारी ने कहा है कि इसी सप्ताह कक्षा 10, 12 दोनों के लिए टर्म 1 के परिणाम घोषित करने की संभावना है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

कहां से मिलेगा रिजल्ट
ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे, ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर विजिट करते रहें।  स्टूडेंट्स ध्यान दें कि नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स के साथ-साथ UMANG ऐप, SMS और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे। 10वीं क्लास के रिजल्ट इसी हफ्ते घोषित किया जाएगा। 

कैसे करें डाउनलोड
नतीजे होने के बाद छात्रों को अपने सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणामों की जांच करने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाना होगा।
इसके बाद सीबीएसई की वेबसाइट के होमपेज पर छात्रों को 'रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब छात्रों को एक नए पेज http://cbseresults.nic.in पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जहां उन्हें 'सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2022' या 'सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2022' लिंक पर क्लिक करना होगा।
फिर छात्रों को अपने रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- नौकरी पाने का शानदार मौका, कई बड़ी कंपनियां होगी रोजगार मेले में शामिल, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई 

Job Alert: BSNL में डिप्लोमा अप्रेंटिस पदों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई, कितनी मिलेगी सैलरी

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!