व्याख्याता पदों के लिए इस तारीख को होगा इंटरव्यू, संविदा शिक्षकों की लिस्ट जारी, देखें डिटेल

Published : Oct 07, 2021, 07:47 PM ISTUpdated : Oct 07, 2021, 08:39 PM IST
व्याख्याता पदों के लिए इस तारीख को होगा इंटरव्यू, संविदा शिक्षकों की लिस्ट जारी, देखें डिटेल

सार

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा हेतु शैक्षिक पदों में से व्याख्याता (lecturer) के पद पर संविदा नियुक्ति हेतु इस तारीख तो इंटरव्यू फिक्स किया गया है। चयनितों की सूची देखने के लिए  नीचे बताई गई वेबसाइट पर क्लिक करें..

करियर डेस्क। छत्तीसगढ़ राज्य के गरियाबंद जिले के 05 विकासखंडों में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय फिगेश्वर, देवभोग, छुरा, मैनपुर एवं गरियाबंद के लिए संविदा शिक्षकों की भर्ती अस्थायी रूप से करने हेतु योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था।
ये भी पढ़े- होंठों पर डार्क लिपस्टिक, खुले बाल और ब्लैक कपड़ों में बेहद खूबसूरत दिखीं ऐश्वर्या, पति-बेटी संग पहुंचीं यहां

11 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू 
जिले के छुरा विकासखंड में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा हेतु शैक्षिक पदों में से व्याख्याता (lecturer) के पद पर संविदा नियुक्ति हेतु 11 अक्टूबर को इंटरव्यू फिक्स किया गया है। 

ये भी पढ़े- कंधे से उतरते बोल्ड कपड़ों में मलाइका अरोड़ा ने दिए कातिलाना पोज लेकिन लोगों को पसंद नहीं आया स्टाइल

14 पदों के लिए होगा इंटरव्यू 

जिला शिक्षा अधिकारी  करमन खटकर ने बताया कि साक्षात्कार जिला पंचायत गरियाबंद के सभा कक्ष में  सुबह 10 बजे से शुरु होगा, जिसमें कुल 14 पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जायेगा। साक्षात्कार हेतु चयनित अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन गरियाबंद जिले के अधिकृत वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन www.gariaband.gov.in पर अपलोड किया गया है। अभ्यर्थी मूल दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होंगे।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान को लेकर NCB के सामने आर्यन खान ने यह क्या कह डाला, सबके सामने बताया रिश्तों का कड़वा सच

 5 विकासखंडो में शिक्षकों की हुई भर्ती
वहीं गरियाबंद जिले के 05 विकासखंडो में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय फिगेश्वर, देवभोग, छुरा, मैनपुर एवं गरियाबंद के लिये संविदा शिक्षकों की भर्ती अस्थायी रूप से करने हेतु योग्यताधारी आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया गया था। आवेदकों से प्राप्त आवेदन पत्रों को न्यूनतम योग्यता व प्रमाण पत्रों के परीक्षण/छानबीन उपरांत विज्ञापित पदों हेतु पात्र तथा अपात्र अभ्यर्थियों से 25 सितम्बर 2021 तक निर्धारित प्रारूप में दावा आपत्ति मंगवाया गया था। प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण किया गया। 

चयनित संविदा शिक्षकों की सूची जारी

जांच के बाद संबंधित अभ्यर्थियों के दावा आपत्तियों को मान्य अथवा अमान्य करते हुए उनका निराकरण किया जाकर सूची की एक प्रति कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। अतः संबंधित अभ्यर्थीगण अपनी दावा आपत्ति पर कृत कार्यवाही का अवलोकन संयुक्त जिला कार्यालय के कक्ष क्रमाक 88 जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय गरियाबंद के सूचना पटल पर देख सकते है।

ये भी पढ़ें- मोटे-मोटे पैर और बिन मेकअप दिखीं अनुष्का शर्मा, तो स्टूडियो के बाहर इस हाल में नजर आईं करीना कपूर
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!