Covid 19 new variant: फिर घरों में कैद हुए नौनिहाल, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बंद हुए स्कूल

Published : Jan 05, 2022, 08:40 AM IST
Covid 19 new variant: फिर घरों में कैद हुए नौनिहाल, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बंद हुए स्कूल

सार

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यूपी-बिहार में एक फिर स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए है। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, पंजाब और तेलंगाना में भी स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं।

करियर डेस्क : पूरे देश में कोरोना (coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ रहे है। जिसे देखते हुए कई राज्यों ने बच्चों के स्कूल (Schools) जाने पर एक बार फिर प्रतिबंध लगा दिया है। मंगलवार को सीएम योगी ने स्कूलों को लेकर दिशा-निर्देश दिए कि 14 जनवरी यानी कि मकर संक्रांति तक 10वीं क्लास तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, बिहार में भी कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, कक्षा 9वीं से 12वीं तक की क्लासेस 50 प्रतिशत की छात्रों के साथ फिर से खोले जा सकते हैं।

यूपी में एक दिन में मिले 992 संक्रमित 
उत्तर प्रदेश में सोमवार को ही 992 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद सीएम योगी ने बच्चों के स्कूल बंद करने का फैसला किया। हालांकि, इस दौरान 15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि, स्कूल बंद होने की वजह से वैक्सीनेशन में बाधा नहीं आनी चाहिए। बता दें कि 3 जनवरी 2022 से ही टीनेजर्स (15-18 साल) को कोविड की वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई है।

बिहार में बढ़ा कोरोना का प्रकोप
बिहार में कोविड 19 और ओमीक्रॉन (Omicron) के मामलों में वृद्धि के बीच, राज्य में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए है। इस बीच, कक्षा 9 से 12वीं और कॉलेज 50 प्रतिशत की स्ट्रेंथ के साथ फिर से खोले जा सकते हैं। नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए कई नए प्रतिबंध लगाए, जिसमें स्कूलों के साथ ही कई चीजों को बंद किया गया है।

इन राज्यों में बंद हुए स्कूल
कोरोना और ओमीक्रॉन के सबसे ज्यादा एक्टिव केस मुंबई में है। ऐसे में सोमवार से यहां भी कक्षा 1 से 9 और 11 के लिए सभी माध्यमों के स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद करने का फैसला किया, जबकि 10वीं और 12वीं के छात्रों को इससे अलग रखा गया है। जिसका मतलब वे व्यक्तिगत रूप से स्कूल जा सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और तेलंगाना में भी स्कूल-कॉलेज बंद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- NEET MDS 2022 Registration: नीट एमडीएस आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन, जानें पूरी डीटेल्स

Omicron: सर्दी-खांसी को हल्के में लेने की गलती कतई न करें, WHO ने चेताया-यह मौत का कारण बन सकता है
 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Rrb Ntpc Recruitment 2026: रेलवे में 3,548 सरकारी नौकरियां, आज से शुरू आवेदन, कहीं आपसे न छूट जाए ये मौका
Government Jobs With Most Holidays: भारत में इन सरकारी नौकरियों में मिलती हैं सबसे ज्यादा छुट्टियां!