AFCAT 2026 में कितनी वैकेंसी है? जानिए महिला-पुरुष कैंडिडेट के लिए किस ब्रांच में कितनी सीटें

Published : Nov 17, 2025, 01:39 PM IST
AFCAT 2026 vacancy

सार

AFCAT 2026 Vacancy: भारतीय वायुसेना ने फ्लाइंग ब्रांच, ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल ब्रांच मिलाकर कुल 340 वैकेंसी जारी की हैं। जानिए किस ब्रांच में कितनी सीटें हैं, पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए कितनी वैकेंसी तय की गई हैं। पूरी डिटेल।

AFCAT 2026 Branch Wise Vacancies: इंडियन एयर फोर्स में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है। भारतीय वायुसेना ने AFCAT 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। 17 नवंबर 2025 से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन विंडो 14 दिसंबर 2025 तक खुली रहेगी। इस भर्ती के जरिए फ्लाइंग ब्रांच से लेकर ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) तक कुल 340 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। लड़के और लड़कियां दोनों सभी प्रमुख ब्रांचों में आवेदन कर सकते हैं। इस बीच जानिए किस ब्रांच में कितनी सीटें हैं?

AFCAT फ्लाइंग ब्रांच में कितनी सीटें?

AFCAT 2026 में फ्लाइंग ब्रांच की भर्ती शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के तहत की जाएगी। यहां कुल 38 पद हैं।

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 34 सीटें
  • महिला उम्मीदवारों के लिए: 4 सीटें

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल ब्रांच) वैकेंसी

AE (इलेक्ट्रॉनिक्स) और AE (मैकेनिकल) टेक्निकल ब्रांच इस बार सबसे बड़ी कैटेगरी है, क्योंकि अधिकांश सीटें यहीं पर निकली हैं। जिसमें-

AE (L)- इलेक्ट्रॉनिक्स

पुरुष उम्मीदवार

  • PC: 3 सीटें
  • SSC: 100 सीटें

महिला उम्मीदवार

  • PC: 3 सीटें
  • SSC: 23 सीटें

AE (M)- मैकेनिकल

पुरुष उम्मीदवार

  • PC: 9 सीटें
  • SSC: 38 सीटें

महिला उम्मीदवार

  • PC: 3 सीटें
  • SSC: 9 सीटें

ये भी पढ़ें- AFCAT 2026 रजिस्ट्रेशन शुरू: कौन कर सकता है आवेदन, जानिए योग्यता और फीस?

ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल ब्रांच) वैकेंसी डिटेल्स

नॉन-टेक्निकल ब्रांच में भर्ती सिर्फ SSC (शॉर्ट सर्विस कमीशन) के तहत होगी। यहां अलग-अलग विभागों के लिए सीटें निर्धारित की गई हैं। AFCAT 2026 में ब्रांच के हिसाब से सीटों का बंटवारा इस तरह है-

  • हथियार प्रणाली (Weapon System): पुरुष उम्मीदवारों के लिए 21 सीटें और महिलाओं के लिए 5 सीटें तय की गई हैं।
  • प्रशासन (Administration): पुरुषों के लिए 48 सीटें, जबकि महिलाओं के लिए 12 सीटें उपलब्ध हैं।
  • लॉजिस्टिक्स (Logistics): इस शाखा में पुरुषों को 9 और महिलाओं को 2 सीटें मिलेंगी।
  • लेखा विभाग (Accounts): पुरुषों के लिए 8 और महिलाओं के लिए 2 सीटें निर्धारित हैं।
  • शिक्षा विभाग (Education): यहां पुरुष और महिला, दोनों के लिए 2-2 सीटें हैं।
  • मौसम विभाग (Meteorology): पुरुषों के लिए 1 और महिलाओं के लिए 2 सीटों का प्रावधान है।

ये भी पढ़ें- UP अंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन की लास्ट डेट क्या है? यहां देखें जिलेवार डिटेल्स 

NCC Special Entry- फ्लाइंग ब्रांच वैकेंसी

अगर आपके पास NCC ‘C’ Certificate है, तो आपके लिए यह एक अलग ही मौका है। NCC स्पेशल एंट्री के तहत उम्मीदवारों को Permanent Commission (PC) और Short Service Commission (SSC) दोनों में जगह मिल सकती है। इसमें अलग से सीटें तय नहीं होतीं, बल्कि कुल सीटों में से- CDSE के तहत 10% सीटें, AFCAT के तहत 10% सीटें NCC कैडेट्स के लिए आरक्षित होती हैं।

IAF AFCAT 2026 Detailed Notification Link Here

IAF AFCAT 2026 Registration Direct Link to Apply

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

CTET Admit Card 2026 Out: यहां से डाउनलोड करें सीटीईटी एडमिट कार्ड, गलती दिखे तो तुरंत करें ये काम
UGC NET December 2025 Result Out: यहां चेक करें यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट-कटऑफ, जानें कितने पास हुए?