IAF AFCAT 2026 Registration Link: AFCAT 2026 रजिस्ट्रेशन आज यानी 17 नवंबर से शुरू हो गए हैं। भारतीय वायुसेना में 328 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार अब आवेदन कर सकते हैं। जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया।

AFCAT Registration 2026: अगर आप भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आ गया है। IAF ने AFCAT 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और रजिस्ट्रेशन 17 नवंबर 2025 से शुरू हो गए हैं। इस परीक्षा के जरिए वायुसेना अपने विभिन्न ब्रांचों में 328 पदों पर भर्ती करने वाली है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार सीधे IAF AFCAT की आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की लास्ट डेट 14 दिसंबर 2025 तय की गई है। AFCAT 2026 परीक्षा 31 जनवरी 2026 को आयोजित होगी। AFCAT 2026 आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक और नोटिफिकेशन लिंक आगे दिया गया है।

AFCAT 2026 के लिए कौन कर सकता है आवेदन? जानें उम्र सीमा 

AFCAT 2026 के लिए अलग-अलग ब्रांच के अनुसार उम्र सीमा तय की गई है:

फ्लाइंग ब्रांच (AFCAT, NCC स्पेशल एंट्री)

  • उम्र: 20 से 24 साल, 1 जनवरी 2027 तक
  • जन्म: 2 जनवरी 2003 से 1 जनवरी 2007 के बीच
  • अगर उम्मीदवार के पास DGCA द्वारा जारी वैध और करंट कमर्शियल पायलट लाइसेंस है, तो अधिकतम उम्र 26 साल, ऐसे उम्मीदवारों की जन्म तिथि: 2 जनवरी 2001 से 1 जनवरी 2007 होनी चाहिए।

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एंड नॉन टेक्निकल) ब्रांच

  • उम्र: 20 से 26 साल (1 जनवरी 2027 को)
  • जन्म तिथि: 2 जनवरी 2001 से 1 जनवरी 2007 के बीच

ये भी पढ़ें- अरबपति के बच्चों की नैनी बनने लड़की ने छोड़ दी 60 लाख की जॉब, मिलती है तगड़ी सैलरी

AFCAT 2026 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर AFCAT 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपने लॉगिन ID से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन पे करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

IAF AFCAT 2026 Detailed Notification Link Here

IAF AFCAT 2026 Registration Direct Link to Apply

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?

सभी उम्मीदवारों के लिए फीस 550 रुपए प्लस जीएसटी है। फीस केवल ऑनलाइन मोड क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से ही जमा होगी। कैश, चेक या डिमांड ड्राफ्ट की अनुमति नहीं है।

ये भी पढ़ें- IAF AFCAT 2026: वायुसेना में ऑफिसर बनने का मौका, 17 नवंबर से शुरू होंगे फॉर्म, जानिए कितनी वैकेंसी

AFCAT 2026 एग्जाम पैटर्न

AFCAT 2026 की परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इस टेस्ट में उम्मीदवारों को कुल 100 मल्टीपल चॉइस क्वेश्चन हल करने होंगे। पेपर का कुल स्कोर 300 अंक का रहेगा और इसे पूरा करने के लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाएगा। खास बात यह है कि सभी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे और पेपर केवल अंग्रेजी भाषा में ही पूछा जाएगा।