भारत रत्न अवार्ड पाने वालों में लालकृष्ण आडवाणी 50वें नंबर पर, देखें पूरी लिस्ट
LK Advani Bharat Ratna: भारत रत्न सम्मान देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। अबतक भारत में कुल 50 लोगों को भारत रत्न अवार्ड दिया जा चुका है जिसमें लालकृष्ण आडवाणी 50वें व्यक्ति हैं। जानें अबतक भारत रत्न सम्मान किन्हें मिल चुका है, पूरी लिस्ट देखें।
LK Advani Bharat Ratna: भाजपा के प्रमुख नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाएगा। देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न, अब तक 50 व्यक्तियों को दिया गया है, जिनमें से 17 को मरणोपरांत प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार को देने की शुरुआत 1954 में की गई थी। जानिए अबतक किन-किन लोगों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया है। देखें पूरी लिस्ट-
चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (राजनेता, लेखक, वकील और स्वतंत्रता कार्यकर्ता) - 1954
सर्वपल्ली राधाकृष्णन (दार्शनिक, राजनीतिज्ञ और भारत के पूर्व राष्ट्रपति) - 1954
चन्द्रशेखर वेंकट रमन (भौतिक विज्ञानी)- 1954
भगवान दास (स्वतंत्रता कार्यकर्ता, दार्शनिक और शिक्षाविद्)- 1955
मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (सिविल इंजीनियर, राजनेता और मैसूर के दीवान) - 1955
जवाहरलाल नेहरू (स्वतंत्रता कार्यकर्ता, लेखक और भारत के पूर्व प्रधान मंत्री) - 1955
गोविंद बल्लभ पंत (स्वतंत्रता सेनानी) - 1957
धोंडो केशव कर्वे (समाज सुधारक और शिक्षक)- 1958
बिधान चंद्र रॉय (चिकित्सक, राजनीतिक नेता, परोपकारी, शिक्षाविद् और सामाजिक कार्यकर्ता) - 1961
भूपेन्द्र कुमार हजारिका (मरणोपरांत) (पार्श्व गायक, गीतकार, संगीतकार, कवि और फिल्म निर्माता) - 2019
प्रणब मुखर्जी (राजनेता और भारत के पूर्व राष्ट्रपति) 2019
कर्पूरी ठाकुर (मरणोपरांत) (राजनेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री) - 2024
लाल कृष्ण आडवाणी (राजनेता और पूर्व उप प्रधान मंत्री) - 2024
भारत रत्न पुस्कार क्या है, किसे, कौन देता है?
भारत रत्न पुस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। जो प्रति वर्ष अधिकतम 3 लोगों को दिया जा सकता है। भारत रत्न पुरस्कार देने के लिए प्रधानमंत्री सीधे राष्ट्रपति को सिफारिशें करते हैं। यह पुरस्कार किसी व्यक्ति के द्वारा किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा या उच्चतम स्तर के प्रदर्शन पर प्रदान किया जाता है। अब तक 50 व्यक्तियों को दिया गया है, जिनमें से 17 को मरणोपरांत प्रदान किया गया है। लाल कृष्ण आडवाणी भारत रत्न पुरस्कारन पाने वाले 50वें व्यक्ति हैं।