Bihar School Holiday Calendar 2024: गर्मी की छुट्टियां लंबी, त्योहार की छुट्टियों में कटौती, देखें पूरी लिस्ट

Bihar School Holiday Calendar 2024: बिहार शिक्षा विभाग ने 2024 के एकेडमिक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। देखें जनवरी से दिसंबर 2024 की पूरी स्कूल हॉलिडे लिस्ट।

Anita Tanvi | Published : Nov 28, 2023 11:40 AM IST / Updated: Nov 28 2023, 05:16 PM IST

Bihar School Holiday Calendar 2024: बिहार शिक्षा विभाग ने 2024 एकेडमिक हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है। जारी किया गया शेड्यूल राज्य भर के स्कूलों में लागू होगा। जारी बयान के अनुसार बिहार शिक्षा विभाग ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत 220 टीचिंग डेज के मानदंडों को पूरा करते हुए हॉलिडे कैलेंडर 2024 तैयार किये हैं। एकेडमिक ईयर 2024 के लिए स्कूल की छुट्टियों की मंथ वाइज लिस्ट आगे चेक करें।

30 दिन लंबी गर्मी की छुट्टियां

बिहार शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल की छुट्टियों के कार्यक्रम में महत्वपूर्ण बदलावों में से एक यह है  कि गर्मी की छुट्टियों में छात्रों को कुल 30 दिन की छुट्टी दी जाएंगी। पहले एक शैक्षणिक सत्र में 20 दिन निर्धारित थे, अब अतिरिक्त 10 दिन के साथ 2024 में स्कूलों में छात्रों को लंबी गर्मी की छुट्टियां दी जाएंगी।

जनवरी

गुरु गोविंद सिंह जयंती- 17.01.2024

गणतंत्र दिवस- 26.01.2024

फरवरी

रविदास जयंती- 24.02.2024

शब-ए-बारत- 26.02.2024

मार्च

बिहार दिवस- 22.03.2024

होली- 26.03.2024 - 27.03.2024

गुड फ्राइडे- 29.03.2024

अप्रैल

मीठी ईद- 10.04.2024 - 12.04.2024

अंबेडकर जयंती- 14.04.2024

गर्मियों की छुट्टियों

15.04.2024 - 15.05.2024

मई

बुद्ध पूर्णिमा- 23.05.2024

जून

बकरीद- 18.06.2024 - 20.06.2024

कबीर जयंती- 22.06.2024

जुलाई

मोहर्रम- 17.07.2024 - 18.07.2024

अगस्त

स्वतंत्रता दिवस- 15.08.2024

चेहलुम- 25.08.2024

सितम्बर

हजरत मुहम्मद साहब जयंती- 16.09.2024

अक्टूबर

दुर्गा पूजा (सप्तमी)- 10.10.2024

दुर्गा पूजा- 11.10.2024 - 12.10.2024

दिवाली- 31.10.2024

नवंबर

छठ पूजा- 07.11.2024 - 09.11.2024

दिसंबर

क्रिसमस- 25.12.2024

गर्मी की एक्स्ट्रा छुट्टियां सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए, टीचर्स को आना होगा स्कूल

समर वेकेशन के लिए अलॉट किये गये एक्ट्रा डेज में आगामी एकेडमिक ईयर में ग्रीष्म अवकाश के दौरान प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को स्कूल में उपस्थित रहना आवश्यक होगा। नोटिस में लिखा है, ग्रीष्मकालीन अवकाश केवल छात्रों के लिए है और प्रधानाध्यापक/शिक्षक/शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी सरकारी कैलेंडर के अनुसार स्कूल आएंगे और अन्य शैक्षणिक/प्रशासनिक/कार्यालय कार्य करेंगे। इसमें आगे कहा गया है कि इस अवधि के दौरान पैरेंट्स-टीचर मीटिंग होती रहेंगी।

रक्षाबंधन, सरस्वती पूजा, जन्माष्टमी, राम नवमी, भाईदूज और शिवरात्रि की छुट्टियां नहीं

ईद-उल-फितर और ईद-अल-अधा के दौरान स्कूल तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे। लेकिन 2024 के कैलेंडर में हरतालिका तीज और जितिया से जुड़ी छुट्टियों को हटा दिया गया है। वहीं रक्षाबंधन, सरस्वती पूजा, जन्माष्टमी, राम नवमी, भाईदूज और शिवरात्रि को आने वाले साल की छुट्टियों के कैलेंडर में शामिल नहीं किया गया है। अच्छी खबर यह है कि 2024 में भी लोग होली, दुर्गा पूजा, छठ पूजा और दिवाली पर छुट्टियां एंज्वाय कर सकेंगे।

सभी स्कूलों को जारी कैलेंडर करना होगा फॉलो

पूरे राज्य में सभी सरकारी, राज्य और अल्पसंख्यक सहायता प्राप्त उर्दू स्कूल (प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर को कवर करते हुए) जारी किए गए कैलेंडर का पालन करेंगे। सरकारी ट्रेनिंग और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन, जैसे DIET, BIET, PTEC, CTE, आदि, अपने हॉलिडे प्रोग्राम को बिहार सरकार के कैलेंडर के साथ अलाइन करेंगे।

इन स्कूलों में शुक्रवार को वीकली हॉलिडे

राज्य के सभी उर्दू प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ मकतब भी शुक्रवार को वीकली हॉलिडे रखेंगे। ये स्कूल अन्य कार्यदिवसों की तरह रविवार को भी खुले रहेंगे।

Bihar School Holiday Calendar 2024: ऑफिशियल नोटिफिकेशन

 

ये भी पढ़ें

JEE Main 2024 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन 30 नवंबर तक, jeemain.nta.ac.in पर करें आवेदन

UPSC इंटरव्यू के लिए दिल्ली जाने तक के नहीं थे पैसे,इन्होंने की थी मदद

Share this article
click me!