कितने पढ़े-लिखे हैं BJD नेता पिनाकी मिश्रा, जिन्होंने TMC सांसद महुआ मोइत्रा से गुपचुप रचाई शादी?

Published : Jun 05, 2025, 05:53 PM IST
Mahua moitra

सार

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा की गुपचुप शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल। मई में जर्मनी में करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में हुई शादी।

TMC तृणमूल क्रांग्रेस की नेता और सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर से सोशल मीडिया और टीवी पर छाईं हुई हैं। बता दें कि इस बार महुआ अपने राजनीतिक बयान या संसद में किसी नेता या भाषण को लेकर चर्चे में नहीं हैं, बल्कि इस बार महुआ का चर्चे में होने का कारण पर्सनल है। सोशल मीडिया में ये खबर चल रही है कि महुआ मोइत्रा ने हालही में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील एंव बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा ने शादी कर ली है। दोनों ने मई में जर्मनी में गुपचुप तरीके से शादी की थी, जिसमें उनके बेहद करीबी लोग शामिल हुए थे। ऐसे में चलिए फायरब्रांड नेता महुआ मोइत्रा एवं उनके नए जीवनसाथी पिनाकी मिश्रा के बारे में जानते हैं।

पिनाकी मिश्रा की शिक्षा और करियर

शैक्षणिक योग्यता: 

पिनाकी मिश्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन कॉलेज से इतिहास में स्नातक (B.A. Hons) और दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ फैकल्टी से कानून (LL.B.) की पढ़ाई की है।

कानूनी करियर: 

वे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और देश के कई उच्च न्यायालयों में प्रैक्टिस कर चुके हैं।

राजनीतिक करियर: 

उन्होंने 1996 में कांग्रेस पार्टी से पुरी लोकसभा सीट जीती थी। बाद में वे बीजू जनता दल (BJD) में शामिल हुए और 2009, 2014, और 2019 में पुरी से लोकसभा सदस्य चुने गए।

महुआ मोइत्रा की शिक्षा और करियर

शैक्षणिक योग्यता: 

महुआ मोइत्रा ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स स्थित माउंट होलीओक कॉलेज से 1998 में अर्थशास्त्र और गणित में स्नातक (B.A., Magna Cum Laude) की डिग्री प्राप्त की है।

कॉर्पोरेट करियर: 

उन्होंने जेपी मॉर्गन चेस में इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में न्यूयॉर्क और लंदन में काम किया।

राजनीतिक करियर: 

महुआ मोइत्रा ने 2008 में कांग्रेस पार्टी से राजनीति में प्रवेश किया और बाद में 2010 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हुईं। वे 2016 में पश्चिम बंगाल विधानसभा की करिमपुर सीट से विधायक बनीं और 2019 में कृष्णानगर से लोकसभा सांसद चुनी गईं।

पिनाकी मिश्रा और महुआ मोइत्रा के व्यक्तिगत जीवन के बारे में

पिनाकी मिश्रा: 

उनकी पहली शादी संगीता मिश्रा से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं।

महुआ मोइत्रा: 

उनकी पहली शादी डेनमार्क के वित्तीय विशेषज्ञ लार्स ब्रॉर्सन से हुई थी।

वर्तमान विवाह: 

महुआ मोइत्रा और पिनाकी मिश्रा ने मई 2025 में जर्मनी में एक निजी समारोह में विवाह किया। इस समारोह में केवल करीबी लोग शामिल हुए और इसे मीडिया से दूर रखा गया।

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Read more Articles on

Recommended Stories

Best CBSE Schools in Ranchi: रांची के टॉप 5 सीबीएसई स्कूल, रिजल्ट और फैसिलिटी में नंबर वन
कोटा के JEE टॉपर्स 2026 का वीडियो वायरल, कीपैड फोन बना चर्चा का विषय