BOB PO Recruitment 2023: इस बैंक ने निकाली 500 पदों पर भर्ती, जानिए क्या चाहिए योग्यता

Published : Feb 11, 2023, 11:52 AM IST
jobs today

सार

BOB PO Recruitment 2023: इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए बैंक ऑफ इंडिया में 500 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू हो चुकी है। यह 25 फरवरी को समाप्त होगी। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, जीडी और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए होगा। 

करियर डेस्क। BOB PO Recruitment 2023: बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों से एप्लिकेशन फॉर्म मांगे हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए बैंक ऑफ इंडिया में 500 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया आज, 11 फरवरी से शुरू हो चुकी है और यह 25 फरवरी को समाप्त होगी।

JMGS-I में प्रोबेशनरी ऑफिसर की भर्ती पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बैंकिंग एंड फाइनेंस (PGDBF) पास करने के बाद की जाएगी। पात्रता यानी एलिजिबिलिटी, चयन प्रक्रिया यानी सेलेक्शन प्रॉसेस और दूसरे जरूरी डिटेल के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई जानकारी पढ़ें।

रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

आवेदन की शुरुआती तारीख: 11 फरवरी 2023

आवेदन की अंतिम तिथि: 25 फरवरी 2023

वैकेंसी डिटेल

जनरल बैंकिंग स्ट्रीम में क्रेडिट ऑफिसर: 350 पद

स्पेशलिस्ट स्ट्रीम में आईटी ऑफिसर: 150 पद

पात्रता मापदंड यानी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

वे उम्मीदवार जो इन पदों में से किसी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे यहां बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन और गाइडलाइंस को पढ़ सकते हैं और इसके माध्यम से शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा को चेक कर सकते हैं।

सेलेक्शन प्रॉसेस

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, जीडी यानी ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के जरिए होगा। सामान्य/ ईडब्ल्यूएस केटेगरी के लिए न्यूनतम हासिल करने वाले अंक 40 प्रतिशत होंगे। वस्तुनिष्ठ यानी ऑब्जेक्टिव सवाल में सेलेक्ट किए गए गलत उत्तरों के लिए माइनस मार्किंग होगी। उम्मीदवारों का फाइनल सेलेक्शन ऑनलाइन परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार यानी पर्सनल इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन में हासिल अंकों के आधार पर होगा।

आवेदन शुल्क

रजिस्ट्रेशन प्रॉसेस में शामिल उम्मीदवारों को जिनमें सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी केटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क 850 रुपए निर्धारित है। वहीं, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए सूचना शुल्क 175 रुपए तय किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें:

न रहें न निराश करें मन को.. इन 5 शख्सियतों की लाइफ में फुल डेडिकेशन स्टोरी एक बार जरूर पढ़ लें

देश के Top-10 ऐसे CEO जिन्होंने खुद को बना लिया ब्रांड.. आपको भी जानना चाहिए उनकी सैलरी और कंपनी की डिटेल

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर