BPSC TRE 3.0 2024: बिहार स्कूल टीचर रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन का तरीका, फीस समेत पूरी डिटेल यहां पढ़ें

Published : Feb 10, 2024, 02:28 PM ISTUpdated : Feb 10, 2024, 02:29 PM IST
BPSC TRE 3.0 2024 bihar school teacher registration begins

सार

BPSC TRE 3.0 2024 रजिस्ट्रेशन bpsc.bih.nic.in पर शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग ने 10 फरवरी, 2024 को BPSC TRE 3.0 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार स्कूल शिक्षक पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर रजिस्ट्रेशन लिंक पा सकते हैं। यहां भी आवेदन करने के लिए डायरेक्ट लिंक उपलब्ध है।

आवेदन करने की लास्ट डेट

शिक्षा विभाग के तहत कक्षा 1 से 5, कक्षा 6 से 8, कक्षा 9 से 10, कक्षा 11 से 12 के लिए स्कूल शिक्षक और कक्षा 9 से 10 के लिए विशेष स्कूल शिक्षक और (ii) कक्षा 1 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बिहार सरकार के एससी और एसटी कल्याण विभाग के तहत कक्षा 5, कक्षा 6 से 10 और कक्षा 11 से 12 तक के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 23 फरवरी, 2024 तक है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की लास्ट डेट 25 फरवरी, 2024 तक है।

BPSC TRE 3.0 2024 Direct link to apply

बीपीएससी टीआरई 3.0 2024: आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और अकाउंट में लॉग इन करें।
  • एक बार हो जाने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य उम्मीदवारों के लिए - 750/-
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए – ₹200/-
  • सभी आरक्षित/अनारक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए - ₹200/-
  • विकलांग उम्मीदवारों के लिए (40% या अधिक) - ₹200/-
  • अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए - ₹750/-

ये भी पढ़ें

सीईओ सुंदर पिचाई कैसे करते हैं दिन की शुरुआत? सत्या नडेला को भी पसंद

कौन था भारत रत्न पाने वाला सबसे पहला शख्स?, पहले ऐसे थे नियम, अब बदलाव

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर