BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: 87774 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट बढ़ी, अब 26 फरवरी तक मौका

Published : Feb 24, 2024, 10:16 AM ISTUpdated : Feb 24, 2024, 11:47 AM IST
BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024

सार

BPSC TRE 3.0 भर्ती 2024 रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ा दी गई है। 87774 पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख अब 26 फरवरी 2024 तक है।

BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: बिहार लोक सेवा आयोग ने BPSC TRE 3.0 भर्ती 2024 रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा दी है। लास्ट डेट 26 फरवरी, 2024 तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट, फीस का भुगतान करने की लास्ट डेट और ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 26 फरवरी, 2024 है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से संगठन में स्कूल शिक्षकों के 87774 पदों पर योग्य व चयनित कैंडिडेट्स की बहाली की जायेगी।

पात्रता मापदंड, उम्र सीमा

इसमें कहा गया है कि सीटीईटी और एसटीईटी के अपीयरिंग कैंडिडेट्स पर इस भर्ती प्रक्रिया के लिए विचार नहीं किया जाएगा। सभी रिक्तियों के लिए निचली आयु सीमा 18 वर्ष है। सिर्फ माध्यमिक (कक्षा 9, 10), वरिष्ठ माध्यमिक (कक्षा 11, 12) और एससी, एसटी कल्याण स्कूलों (कक्षा 6-12) को छोड़कर जिसकी निचली आयु सीमा 21 वर्ष है और सीमा यूआर पुरुष के लिए ऊपरी आयु 37 वर्ष है। ओबीसी, बीसी, यूआर महिला के लिए 40 वर्ष और एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 42 वर्ष है।

BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024 Vacancy Details Notice 

BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024 Direct Link to apply here

BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें

जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अपना रजिस्ट्रेशन करें और अकाउंट में लॉग इन करें।
  • एक बार हो जाने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

BPSC TRE 3.0 Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

सामान्य उम्मीदवारों और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए - 750/-।अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए, सभी आरक्षित/अनारक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवार, विकलांग उम्मीदवार (40% या अधिक) - ₹200/- फीस है।

ये भी पढ़ें

होम अप्लायंस कंपनी Bosch में जायेगी 3,500 नौकरी, काॅस्ट कटिंग बना कारण

बाजयू रवींद्रन कौन हैं? Byjus संस्थापक CEO कंपनी से क्यों हटाये गये

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर