
करियर डेस्क : महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा आज अपना बर्थडे (Anand Mahindra Birthday) सेलिब्रेट कर रहे हैं। 1 मई, 1955 को उनका जन्म हुआ था। 67 साल के बिजनेसमैन आनंद हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से MBA हैं। उन्हें कई गाड़ियों का शौक है। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। जन्मदिन पर आइए जानते हैं आनंद महिंद्रा का एजुकेशन, करियर और कार कलेक्शन...
कितने पढ़े लिखे हैं आनंद महिंद्रा
आनंद महिंद्रा की पढ़ाई लॉरेंस स्कूल से हुी है। लवडेल, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से भी उन्होंने अपनी डिग्री हासिल की है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से उन्होंने फिल्म निर्माण और आर्किटेक्चर की पढ़ाई (Anand Mahindra Education) की है। उन्होंने अपना एमबीए हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से कंप्लीट किया है।
आनंद महिंद्रा का करियर
डिग्री पूरी होने के बाद आनंद महिंद्रा ने महिंद्रा यूजीन स्टील कंपनी लिमिटेड (MUSCO) से बतौर फाइनेंस डायरेक्टर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट अपने करियर की शुरुआत की। कुछ साल बाद ही उन्हें MUSCO के अध्यक्ष और डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया। 1991 में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बने और बाद में एमडी और फिर वाइस चेयरपर्सन बनाए गए। अगस्त 2012 में चाचा केशुब महिंद्रा के पद छोड़ने पर महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक बने। चार साल के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर चुना गया।
इन पदों पर भी रहे आनंद महिंद्रा
आनंद महिंद्रा कोटक महिंद्रा बैंक के को-प्रमोटर भी रह चुके हैं। 2014 में अपने जीजा और स्पोर्ट्स कमेंटेटर चारू शर्मा के साथ उन्होंने प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत की। मुकेश अंबानी और महेश समत के साथ 2014 में भारतीय टेलीविजन चैनल EPIC की शुरुआत की। दो साल बाद अंबानी और समत ने अपने शेयर आनंद महिंद्रा को बेच दिए।
इन गाड़ियों का शौक रखते हैं आनंद महिंद्रा
आनंद्र महिंद्रा को गाड़ियों का काफी शौक है। पिछले साल की ही बात है, जब महिंद्रा स्कॉर्पियो लॉन्च किया गया, तब आनंद को यह कार इतनी पसंद आई कि उन्होंने इसे खरीद लिया और इसे नाम देने के लिए ट्विटर पर पोल चलाया। जिसके बाद इसका नाम भीम रखा। इसके साथ ही आनंद महिंद्रा के गैराज में महिंद्रा एक्सयूवी 300 प्लस खड़ी है। जिसे उन्होंने पर्सनल इस्तेमाल के लिए 2015 में खरीदा था। उन्होंने इसका नाम ग्रे घोस्ट रखा है। उनके पास एक्सयूवी 300 भी थी, जिसे ग्रीन मॉन्स्टर का नाम दिया था।
आनंद महिंद्रा के पास ये कारें भी
बोलेरो इनवेडर भी आनंद्र महिंद्रा को काफी पसंद थी। यंग एज में इसी गाड़ी से वे घूमा करते थे। उनके पास महिंद्रा स्कॉर्पियो का पुराना मॉडल भी है। यह कार ब्लैक कलर में है। कई बार इसमें सफर करते हुए देखे जाते हैं। इसके साथ ही उनके पास कई और गाड़ियां भी हैं।
इसे भी पढ़ें
..तो महिंद्रा एंड मुहम्मद होता M&M का पूरा नाम, आनंद महिंद्रा के बर्थडे पर पढ़िए दिलचस्प किस्सा
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi