
CUET PG 2025 Registration Date Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 8 फरवरी 2025 तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (CUET PG) के लिए आवेदन करना है, वे परीक्षा की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाकर सीधे लिंक से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 9 फरवरी 2025 है और करेक्शन विंडो 10 फरवरी से 12 फरवरी 2025 तक खुली रहेगी।
CUET PG 2025 Official Notice here
CUET PG 2025 Direct link to apply
ये भी पढ़ें- क्या है भारतीय भाषा पुस्तक योजना, छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा?
ये भी पढ़ें- क्या होती है अटल टिंकरिंग लैब? जानिए छात्रों को कैसे मिलेगा फायदा
CUET PG 2025 का एडवांस सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप मार्च 2025 के पहले सप्ताह में उपलब्ध होगा और एडमिट कार्ड लिंक परीक्षा से 3-4 दिन पहले डाउनलोड करने के लिए एक्टिव किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार CUET PG की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Budget 2025: 10,000 नई फेलोशिप, शिक्षा-रोजगार के लिए 10 बड़े ऐलान