CUET PG Admit Card 2024: 14-15 मार्च की परीक्षा के लिए सीयूइटी पीजी एडमिट कार्ड जारी, Direct Link

Published : Mar 12, 2024, 01:34 PM IST
CUET PG Admit Card 2024

सार

CUET PG Admit Card 2024: एनटीए की ओर से 14 और 15 मार्च को होने वाली सीयूइटी पीजी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इसे pgcuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG Admit Card 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 14 और 15 मार्च को होने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2024) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG Exam 2024: 28 मार्च तक परीक्षा

सीयूईटी पीजी परीक्षा 11 मार्च से शुरू हुई थी और 13 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड पहले जारी किए गए थे। परीक्षा 28 मार्च तक जारी रहेगी और शेष दिनों के हॉल टिकट उचित समय पर जारी किए जाएंगे।

एनटीए नोटिस में क्या लिखा

एनटीए नोटिस में लिखा गया है कि 14 और 15 मार्च 2024 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड https://pgcuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध हैं। जिन उम्मीदवारों की परीक्षाएं 14 और 15 मार्च 2024 के बाद बाद की तारीखों में निर्धारित हैं, उनके एडमिट कार्ड बाद में अपडेट और जारी किए जाएंगे।

CUET PG Exam 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल

कैंडिडेट अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म की तारीख की मदद से लॉगिन कर अपना सीयूइटी पीजी एग्जाम 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिये डिटेल्स जैसे- नाम, फोटो, हस्ताक्षर, आवेदन किए गए विषय, परीक्षा की तारीख और समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता आदि को ध्यान से चेक करने की सलाह दी जाती है। सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी उचित क्रम में हैं। त्रुटियों की सूचना तुरंत एनटीए हेल्प डेस्क के माध्यम से 011-40759000 पर या ईमेल के माध्यम से cuetpg@nta.ac.in पर दें। कैंडिडेट्स को परीक्षा के दिन के दिशानिर्देशों को भी ध्यान से पढ़ना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए।

CUET PG admit card direct link

सीयूईटी पीजी एडमिट कार्ड 2024 कैसे डाउनलोड करें

  • pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड टैब खोलें।
  • एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड करें।
  • कैंडिडेट इस बात का ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजे जायेंगे।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड की एक कॉपी प्रिंट कर सुरक्षित रखें।
  • कैंडिडेट परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in और CUET PG वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

CAA: अप्लाई करने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

Bihar Board 12th Result 2024 Date and Time: बीएसईबी इंटर रिजल्ट कब जारी होगा? जानिए कहां, कैसे चेक करें

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

Education Budget 2026: लड़कियों के हॉस्टल, नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप्स- छात्रों के लिए क्या-क्या नया?
Parth Pawar Education: कितने पढ़े-लिखे हैं पार्थ पवार? HR कॉलेज से UK तक की पढ़ाई और राजनीति का सफर