Best DU Colleges 2025 for Female Students: महिलाओं के लिए बेस्ट दिल्ली विश्वविद्यालय की टॉप 5 महिला कॉलेजों के बारे में जानिए। ये कॉलेज न केवल एकेडमिक एक्सीलेंस प्रदान करती हैं, बल्कि सुरक्षित माहौल और शानदार कैंपस लाइफ के लिए भी जानी जाती हैं।
12वीं के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में ग्रेजुएशन की पढ़ाई करना हर छात्रा का सपना होता है। DU यहां पढ़ें डीयू के टॉप 5 महिला कॉलेजों के बारे में जो सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि सुरक्षित माहौल, महिला सशक्तिकरण और शानदार कैंपस लाइफ के लिए भी जाने जाते हैं। ये कॉलेज छात्राओं को एकेडमिक एक्सीलेंस, एक्सपीरिएंस्ड फैकल्टी और मॉर्डन फैसिलिटीज देती हैं। जानिए इनके बारे में।
26
मिरांडा हाउस (Miranda House)
DU का सबसे प्रतिष्ठित महिला कॉलेज मिरांडा हाउस है। यहां की पढ़ाई और कैंपस लाइफ दोनों ही छात्रों को बेहद आकर्षित करती हैं। इस कॉलेज की पूर्व छात्राओं में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, भारत की पहली महिला लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार, और बॉलीवुड की मिनिषा लांबा, मौनी रॉय, मल्लिका शेरावत जैसी शख्सियतें शामिल हैं। कॉलेज कैटेगरी NIRF 2025 रैंकिंग में यह दूसरे स्थान पर है।
36
लेडी श्री राम कॉलेज फॉर वुमेन (LSR)
LSR अपने उत्कृष्ट एकेडमिक ट्रैडिशन, सुरक्षित माहौल और डाइवर्स को करिकुलर एक्टिविटीज के लिए जाना जाता है। यहां पढ़ाई करने वाली छात्राएं आज भारत और विदेशों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। पॉपलुर आईएएस ऑफिसर टीना डाबी भी इसी कॉलेज से पढ़ी हैं। जो छात्राएं अपनी करियर और पर्सनैलिटी दोनों को निखारना चाहती हैं, उनके लिए LSR एक भरोसेमंद विकल्प है। कॉलेज कैटेगरी NIRF 2025 रैंकिंग में यह 17वें स्थान पर है।
लेडी इरविन कॉलेज विशेष रूप से होम साइंस, न्यूट्रिशन, डायटेटिक्स, फूड टेक्नोलॉजी और ह्यूमन डेवलपमेंट के कोर्स के लिए पॉपुलर है। हेल्थ साइंस और एप्लाइड रिसर्च में रुचि रखने वाली छात्राओं के लिए यह कॉलेज पहली पसंद है। कॉलेज कैटेगरी NIRF 2025 रैंकिंग में यह 31वें स्थान पर है।
56
गार्गी कॉलेज (Gargi College)
गार्गी कॉलेज DU की लोकप्रिय महिला कॉलेजों में से एक है। इसका एकेडमिक ट्रेडिशन और छात्र समुदाय की जीवंतता इसे खास बनाती है। यहां सबसे बड़ी ताकत यह है कि यह छात्राओं के लिए सुरक्षित और सहयोगी माहौल प्रदान करता है। NIRF 2025 रैंकिंग में यह 33 वें स्थान पर है।
66
इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन
1924 में स्थापित, इंद्रप्रस्थ कॉलेज DU का सबसे पुराना महिला कॉलेज है। यह स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों कोर्स ऑफर करता है और रिसर्च व इनोवेशन पर जोर देता है। इसके कल्चरल और एकेडमिक सोसाइटीज छात्रों को एक रीच एक्सपीरिएंस प्रदान करती हैं। उत्तर कैंपस में स्थित यह कॉलेज महिला सशक्तिकरण के लिए भी जाना जाता है।