दीपावली 2025 छुट्टियां: धनतेरस से भाई दूज तक फेस्टिव ब्रेक, जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल

Published : Oct 18, 2025, 12:16 PM IST
Diwali 2025 School Holidays List

सार

Diwali 2025 के लिए स्कूलों और कॉलेजों की छुट्टियों का ऐलान हो गया है। जम्मू-कश्मीर में 15 दिन तक स्कूल बंद रहेंगे, जबकि यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और पंजाब में 4 से 10 दिन का फेस्टिव ब्रेक मिलेगा। जानें अपने राज्य की पूरी छुट्टी लिस्ट।

Diwali 2025 School Holidays in India: इस साल दीपावली (Diwali 2025) सोमवार, 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। रोशनी और खुशियों के इस त्योहार को लेकर देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो गया है। आमतौर पर दीपावली की छुट्टियां धनतेरस (18 अक्टूबर) से शुरू होकर भाई दूज (23 अक्टूबर) तक चलती हैं। इस दौरान छोटी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं। हालांकि, कई राज्यों ने अपने स्थानीय त्योहारों और रीजनल फेस्टिवल्स को ध्यान में रखते हुए छुट्टियों की अवधि को बढ़ा दिया है। जानिए किन राज्यों में कितने दिन तक स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे और कब खुलेंगे।

जम्मू-कश्मीर: सबसे लंबी 15 दिन की छुट्टी

जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए इस बार त्योहारों की खुशियां दोगुनी होंगी। यहां 19 अक्टूबर से 2 नवंबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। यानी कुल 15 दिन की लंबी छुट्टी मिलेगी, ताकि छात्र दीपावली के साथ-साथ स्थानीय पर्व भी मना सकें। स्कूल 3 नवंबर 2025 से खुलेंगे।

पंजाब और महाराष्ट्र: 4 दिन का फेस्टिव ब्रेक

पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां 19 से 22 अक्टूबर तक रहेंगी और 23 अक्टूबर से स्कूल खुलेंगे। वहीं, महाराष्ट्र में छुट्टियां 18 से 21 अक्टूबर तक रहेंगी और 22 अक्टूबर से स्कूल-कॉलेज खुल जाएंगे। कुछ कॉलेजों ने इसे बढ़ाकर 23 अक्टूबर तक का ब्रेक घोषित किया है, ताकि छात्र पूरे त्योहार का आनंद ले सकें। ऐसे कॉलेज 24 अक्टूबर से खुलेंगे।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश: 4 दिन का वीकेंड ब्रेक

दिल्ली के स्कूल 20 अक्टूबर (दीपावली) और 22 अक्टूबर (गोवर्धन पूजा) को बंद रहेंगे और 23 अक्टूबर से खुलेंगे। उत्तर प्रदेश में विद्यार्थियों को थोड़ा बड़ा ब्रेक मिलेगा( यहां 20 से 23 अक्टूबर तक छुट्टियां रहेंगी। साथ ही, 19 अक्टूबर (रविवार) होने से यह ब्रेक और भी लंबा हो जाएगा। स्कूल 24 अक्टूबर से खुलेंगे।

ये भी पढ़ें- रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा बनी मंत्री, जानिए कितनी पढ़ी-लिखी?

पश्चिम बंगाल और बिहार: काली पूजा से छठ पूजा तक त्योहारों की लड़ी

पश्चिम बंगाल में छुट्टियां 20 से 23 अक्टूबर तक रहेंगी, जिसमें काली पूजा, दीपावली और भाई दूज शामिल हैं। यहां स्कूल 24 अक्टूबर को खुलेंगे। वहीं, बिहार में छात्रों को बड़ा फायदा मिलेगा। यहां दीपावली के साथ छठ पूजा भी इसी दौरान पड़ रही है, इसलिए स्कूल 29 अक्टूबर 2025 तक बंद रहेंगे और 30 अक्टूबर से खुलेंगे।

कर्नाटक: दो दिन का त्योहार ब्रेक

कर्नाटक में स्कूल 20 और 22 अक्टूबर को बंद रहेंगे। ये छुट्टियां नरक चतुर्दशी और बलिपद्यामी पर्व के अवसर पर दी गई हैं। यहां स्कूल 23 अक्टूबर से खुलेंगे।

सभी राज्यों के छात्रों और अभिभावक इस बात का ध्यान रखें कि वे अपने स्थानीय स्कूलों या शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर सटीक डेट चेक कर लें, क्योंकि कुछ संस्थानों का कैलेंडर अलग हो सकता है। इन छुट्टियों का उद्देश्य यही है कि विद्यार्थी अपने परिवार के साथ मिलकर दीपावली और उससे जुड़े अन्य त्योहारों की खुशियां मना सकें।

ये भी पढ़ें- 18 की उम्र में पढ़ाई छोड़ी, Zepto शुरू कर 22 में बने 4480 Cr के मालिक 

PREV

Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi

AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

ट्रेन का हॉर्न vs शेर की दहाड़: कौन ज्यादा दूर तक सुनाई देती है, जवाब जान दंग रह जाएंगे
CBSE Counseling 2026: बोर्ड छात्रों के लिए IVRS और टेली-काउंसलिंग सर्विस शुरू, जानें कैसे लें मदद