DU PG Admissions 2023: स्पॉट एडमिशन राउंड 2 का शेड्यूल admission.uod.ac.in पर जारी, लिंक, डिटेल चेक करें

Published : Sep 28, 2023, 02:41 PM ISTUpdated : Sep 28, 2023, 02:43 PM IST
du admission

सार

DU PG Admissions 2023: डीयू पीजी एडमिशन 2023 स्पॉट एडमिशन राउंड 2 शेड्यूल admission.uod.ac.in पर जारी कर दिया गया है। शेड्यूल चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

DU PG Admissions 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय ने डीयू पीजी प्रवेश 2023 स्पॉट एडमिशन राउंड 2 शेड्यूल जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार स्पॉट एडमिशन राउंड 2 की तारीखें चेक करना चाहते हैं, वे इसे uod.ac.in पर उपलब्ध ऑफिशियल नोटिस पर देख सकते हैं।

स्पॉट अलॉटमेंट 2 रिजल्ट की घोषणा 3 अक्टूबर

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, राउंड 2 के लिए खाली सीटें 29 सितंबर, 2023 को प्रदर्शित की जाएंगी। स्पॉट एडमिशन राउंड 2 या अपग्रेडेशन के लिए करेक्शन विंडो 1 अक्टूबर, 2023 को ओपन की जाएगी। स्पॉट अलॉटमेंट 2 की घोषणा 3 अक्टूबर, 2023 को की जाएगी।

पेमेंट करने की लास्ट डेट 7 अक्टूबर

उम्मीदवार आवंटित सीट को 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर, 2023 तक स्वीकार कर सकते हैं और विभाग या कॉलेज 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर, 2023 तक ऑनलाइन आवेदनों को वेरिफाई और अप्रूव कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2023 तक है।

DU PG Admissions 2023 स्पॉट एडमिशन राउंड 2 का शेड्यूल यहां चेक करें

ये कैंडिडेट भी हो सकते हैं शामिल

वे उम्मीदवार जिन्होंने सीएसएएस पीजी 2023 के लिए आवेदन किया था और स्पॉट एडमिशन राउंड 2 के लिए रिक्त सीटों की घोषणा की तारीख और समय पर कार्यक्रम में प्रवेश नहीं लिया था, वे भाग ले सकते हैं। स्पॉट एडमिशन राउंड 2 में विचार किए जाने के लिए, उम्मीदवार को अपने डैशबोर्ड के माध्यम से स्पॉट राउंड 2 का विकल्प चुनना होगा।

एडमिटेड कैंडिडेट को अपग्रेड का विकल्प चुनने की अनुमति

साथ ही, एडमिटेड कैंडिडेट को उस कार्यक्रम में अपग्रेड का विकल्प चुनने की अनुमति दी जाएगी जिसमें वे पहले से ही एडिटेड हैं। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार डीयू की आधिकारिक साइट चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

RPSC RAS Admit Card 2023 Out: आरपीएससी आरएएस एडमिट कार्ड rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

शूटिंग में GOLD लाने सिफ्त कौर समरा ने छोड़ दिया था MBBS का कोर्स

6 साल की उम्र में यह वंडर गर्ल देने वाली थी 10वीं बोर्ड परीक्षा, पर...

इंजीनियरिंग के बेस्ट प्लेसमेंट वाले ब्रांच,लाखों-करोड़ों मिलती है सैलरी

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

ऑफिस में प्रमोशन नहीं मिल रहा? कहीं आप में भी तो नहीं ये 5 बुरी आदतें
कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए