
Elon Musk 1 Trillion Dollar Salary: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क अब एक और ऐतिहासिक मुकाम छूने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने हाल ही में ऐसा पे पैकेज पास किया है, जिसने मस्क को दुनिया का पहला ट्रिलियनेयर बनने की राह पर खड़ा कर दिया है। अगर आने वाले 10 सालों में मस्क अपनी तय परफॉर्मेंस टारगेट्स को हासिल कर लेते हैं, तो उन्हें करीब $1 ट्रिलियन (यानी लगभग 83 लाख करोड़ रुपये) के शेयर मिल सकते हैं। इतना पैसा दुनिया के 190 देशों में से 183 देशों की पूरी GDP से भी ज्यादा है। इस बीच जानिए दुनिया के अन्य टॉप 10 सीईओ की कमाई कितनी है।
अगर एलन मस्क अपने नए टारगेट्स पूरे करते हैं, तो उनकी सैलरी दुनिया के किसी भी सीईओ से कई गुना ज्यादा होगी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में बाकी टॉप CEO की सैलरी इस तरह रही-
| कंपनी | CEO | 2024 की कमाई डॉलर और भारतीय रुपए में लगभग |
| Microsoft | सत्या नडेला | $79.1 मिलियन, ₹656 करोड़ |
| Apple | टिम कुक | $74.6 मिलियन, ₹619 करोड़ |
| Nvidia | जेन्सन हुआंग | $49.9 मिलियन, ₹414 करोड़ |
| Eli Lilly | डेविड रिक्स | $29.2 मिलियन, ₹242 करोड़ |
| Meta | मार्क जुकरबर्ग | $27.2 मिलियन, ₹226 करोड़ |
| Visa | रयान मैकिनरनी | $26.0 मिलियन, ₹216 करोड़ |
| Alphabet | सुंदर पिचाई | $10.7 मिलियन, ₹89 करोड़ |
| Broadcom | हॉक टैन | $2.6 मिलियन, ₹21 करोड़ |
| Amazon | एंडी जेसी | $1.6 मिलियन, ₹13 करोड़ |
| Berkshire Hathaway | वॉरेन बफेट | $0.4 मिलियन, ₹3.3 करोड़ |
इनमें सभी की कमाई में शेयर अवॉर्ड्स और बोनस शामिल हैं, जैसे मस्क के पैकेज में हैं। दिलचस्प बात यह है कि Microsoft और Apple की मार्केट वैल्यू Tesla से दोगुनी है, फिर भी मस्क का पे पैकेज इन सबसे कई गुना बड़ा है।
ये भी पढ़ें- क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को पंजाब पुलिस DSP पद पर कितनी मिलती है सैलरी?
एलन मस्क को मिला यह नया पैकेज उनके 2018 वाले $56 बिलियन के विवादित डील से लगभग 18 गुना बड़ा है। यानी इस बार टेस्ला ने उन्हें इतना बड़ा रिवार्ड देने का फैसला किया है, जितना खुद कंपनी का मौजूदा मार्केट वैल्यूएशन है। मस्क की मौजूदा नेटवर्थ फिलहाल करीब $460 बिलियन (लगभग ₹38 लाख करोड़) है, जो Tesla, SpaceX और उनकी AI कंपनी xAI से जुड़ी है। अगर यह नया पैकेज एक्टिव हुआ, तो उनकी संपत्ति दुनिया के सबसे अमीर देशों के बराबर हो जाएगी।
यह फैसला इतना आसान नहीं था। बीते कुछ हफ्तों से इस पे पैकेज पर निवेशकों के बीच जमकर बहस हुई। कई लोगों का सवाल था कि क्या किसी एक व्यक्ति को इतनी बड़ी रकम देना सही है? फिर भी, 75% से ज्यादा शेयरहोल्डर्स ने एलन मस्क के पक्ष में वोट किया। यह वोटिंग ऑस्टिन, टेक्सास में हुई टेस्ला की एनुअल मीटिंग में हुई, जहां छोटे इनवेस्टर्स से लेकर बड़े पेंशन फंड्स तक ने हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें- TES-55 स्कीम से बने इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट, 12वीं पास युवाओं के लिए गोल्डन चांस