GATE 2024 आंसर की जारी, Direct Link से करें डाउनलोड, इस दिन ओपन होगी ऑब्जेक्शन विंडो

Published : Feb 19, 2024, 05:01 PM ISTUpdated : Feb 19, 2024, 05:16 PM IST
GATE 2024 Answer Key

सार

GATE 2024 Answer Key ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल कैंडिडेट डाउनलोड कर सकते हैं। आपत्तियां दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडा 22 फरवरी को ओपन होगी।

GATE 2024 Answer Key: भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बैंगलोर ने मास्टर क्वेश्चन पेपर के साथ ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2024) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे एग्जाम वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आईआईएससी ने कहा कि प्रोविजनल आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए विंडो 22 फरवरी को खुलेगी और 25 फरवरी को बंद होगी।

GATE 2024 answer key, question papers direct link

GATE 2024 answer key, master question papers कैसे डाउनलोड करें?

  • GATE 2024 answer key डाउनलोड करने के लिए IISC GATE की ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध GATE 2024 आंसर की, मास्टर क्वेश्चन पेपर लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर के लिए आंसर की और क्वेश्चन पेपर लिंक मिलेंगे।
  • आंसर की और क्वेश्चन पेप जरूरी लिंक पर क्लिक करें।
  • आंसर की या क्वेश्चन पेपर खुल जाएगा।
  • इसे चेक करें और फाइल डाउनलोड करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

GATE 2024 रिजल्ट 16 मार्च को

वेबसाइट पर उपलब्ध शेड्यूल के अनुसार GATE 2024 के नतीजे 16 मार्च को घोषित किए जाएंगे और स्कोरकार्ड 23 मार्च को जारी किए जाएंगे।

GATE 2024 कब हुई थी परीक्षा

एप्टीट्यूड टेस्ट 3, 4, 10 और 11 फरवरी को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। एग्जाम दो शिफ्ट में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित हुए थे।

8 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

GATE 2024 में पिछले वर्ष की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक रजिस्ट्रेशन हुए। आंकड़ों के अनुसार इस बार 8 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था। जबकि साल 2023 में 6.70 लाख कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 5.17 लाख कैंडिडेट परीक्षा में शमिल हुए थे।

GATE 2024: उम्मीदवार कहां ले सकते हैं एडमिशन?

GATE क्वालिफिकेशन हासिल करने के बाद यहां मिल सकता है एडमिशन

  • इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर में मास्टर प्रोग्राम और डॉक्टरेट प्रोग्राम 
  • MoE और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा सपोर्टेड संस्थानों में इंजीनियरिंग/साइंस/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर/ह्यूमैनिटीज ब्रांचेज में डॉक्टरेट प्रोग्राम में।

ये भी पढ़ें

राधिका मर्चेंट या श्लोका मेहता, अंबानी बहूओं में ज्यादा पढ़ी-लिखी कौन?

पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना, सब्सिडी के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

प्रोफेशनल्स व टीचर्स अब आसानी से सीख पाएंगे AI, OpenAI ने लॉन्च किया सर्टिफिकेशन कोर्स
कितनी है धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की फीस, जानिए किस बोर्ड के तहत होती है पढ़ाई?