GATE 2024: मॉक टेस्ट लिंक gate2024.iisc.ac.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें

Published : Nov 27, 2023, 08:59 PM IST
gate 2024 mock test links available

सार

GATE 2024 मॉक टेस्ट लिंक जारी कर दिए गए हैं। डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है।

GATE 2024: भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु ने GATE 2024 मॉक टेस्ट लिंक जारी किए हैं। जो उम्मीदवार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2024 में शामिल होना चाहते हैं, वे IISc GATE की ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in के माध्यम से मॉक टेस्ट लिंक चेक सकते हैं।

GATE 2024: मॉक टेस्ट लिंक का उद्देश्य

GATE 2024 के उम्मीदवारों को GATE 2024 कंप्यूटर-आधारित परीक्षण के पैटर्न से परिचित करने के लिए मॉक टेस्ट लिंक प्रदान किए गए हैं। सभी विषयों के लिए लिंक उपलब्ध हैं।

GATE 2024: मॉक टेस्ट लिंक कैसे चेक करें

मॉक टेस्ट लिंक चेक करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  • IISc GATE की ऑफिशियल वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध GATE 2024 मॉक टेस्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां विषयों की लिस्ट उपलब्ध होगी।
  • लॉगिन डिटेल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • मॉक टेस्ट शुरू हो जाएगा।
  • टेस्ट में शामिल हों और एक बार आपका पेपर पूरा हो जाने पर सबमिट पर क्लिक करें।
  • यदि संभव हो तो पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
  • GATE एडमिट कार्ड तय कार्यक्रम के अनुसार 3 जनवरी 2023 को जारी किया जाएगा।

Direct link to check GATE 2024 mock test links

GATE 2024: परीक्षा कब होगी?

परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। GATE 2024 में कुल 30 टेस्ट पेपर होंगे जिसमें पूर्ण पेपर और सेक्शनल पेपर शामिल होंगे। कैंडिडेट के पास दो-पेपर कॉम्बिनेशन में से एक या दो टेस्ट पेपर देने का ऑप्शन है। उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त GATE स्कोर रिजल्ट की घोषणा की तारीख से तीन साल की अवधि के लिए वैध रहेगा। अधिक संबंधित डिटेल के लिए उम्मीदवार आईआईएससी गेट की ऑफिशियल वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

इंजीनियर अरबपतियों में एक, चंद्रयान-3 की सफलता से कई गुना बढ़ी दौलत

इस शख्स ने दान किये 142 करोड़, पहली सैलरी 760 रु, इस कंपनी के हैं लीडर

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...

Recommended Stories

ऑफिस में प्रमोशन नहीं मिल रहा? कहीं आप में भी तो नहीं ये 5 बुरी आदतें
कोहरे के दौरान रेलवे कैसे तय करता है कि कौन सी ट्रेन सबसे पहले रद्द होगी? जानिए