
ICSE Class 10 Board Exam 2025: ICSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 की शुरुआत आज, 18 फरवरी से अंग्रेजी भाषा - अंग्रेजी पेपर 1 से हो रही है। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी और दो घंटे तक चलेगी। CISCE बोर्ड ने परीक्षार्थियों के लिए कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं, जिन्हें हर छात्र को ध्यान में रखना चाहिए।
समय से पहले परीक्षा कक्ष में पहुंचे- परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में बैठ जाएं।
प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा- 11 बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए 10:45 बजे से पढ़ने का समय मिलेगा।
निर्धारित समय से पहले परीक्षा कक्ष न छोड़ें- परीक्षा समाप्त होने से पहले हॉल से बाहर जाना अनुमति नहीं है।
जरूरी स्टेशनरी की चेक कर लेंं- अगर किसी प्रश्न में नक्शा या अन्य सामग्री की आवश्यकता हो और वह न मिली हो, तो तुरंत पर्यवेक्षक को सूचित करें।
प्रश्नों की संख्या पर ध्यान दें- उत्तर लिखने से पहले यह सुनिश्चित करें कि दिए गए निर्देशों के अनुसार ही प्रश्न हल करने हैं।
ये भी पढ़ें- सुधा मूर्ति के बेटे रोहन मूर्ति, 7 लाख cr की कंपनी छोड़ कर रहे ये काम
महत्वपूर्ण जानकारी लिखें- आंसरशीट के मुख्य पेज पर अपना यूनीक आईडी (Unique ID), इंडेक्स नंबर और विषय का नाम सही जगह पर लिखें। यह जानकारी सभी अतिरिक्त शीट्स और नक्शों/ग्राफ पेपर पर भी लिखनी होगी।
आंसरशीट का सही उपयोग करें- आंसरशीट के दोनों तरफ लिखें, जब तक कि प्रश्नपत्र में अन्य निर्देश न दिए हों। बाईं और दाईं ओर मार्जिन छोड़ना अनिवार्य है।
साफ-सुथरी और स्पष्ट लिखावट- उत्तर लिखते समय सही वर्तनी का ध्यान रखें। केवल ब्लैक या ब्लू पेन का ही प्रयोग करें, जबकि चित्र बनाने के लिए पेंसिल का उपयोग किया जा सकता है।
सवालों को कॉपी न करें- उत्तर लिखते समय प्रश्नों को न दोहराएं, केवल उत्तर लिखें और प्रत्येक उत्तर के बाद एक लाइन छोड़ें।
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस वर्जित- परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, जैसे कि कैलकुलेटर का उपयोग प्रतिबंधित है।
ये भी पढ़ें- CBSE 10वीं पासिंग मार्क्स 2025: कितने नंबर लाने जरूरी? जानें पूरा ग्रेडिंग सिस्टम और कम्पार्टमेंट के नियम
ICSE बोर्ड की ऑफिशियल घोषणा के अनुसार, कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम मई 2025 में जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें- भारत में सबसे ज्यादा डिमांड वाले 3 कोर्स, एक भी कर लिया तो करियर सेट
Education News: Read about the Latest Board Exam News, School & Colleges News, Admission news in hindi, Cut-off list news - Asianet Hindi